A2Z सभी खबर सभी जिले की

सम्पूर्ण समाधान दिवस में एएसपी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

कसया / कुशीनगर,शनिवार को कसया तहसील सभागार मे एएसपी अभिनव त्यागी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन की अध्यक्षता मे व सीओ कसया कुन्दन सिंह व तहसीलदार धर्मवीर सिंह की मौजूदगी मे सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन (आईएएस) व एएसपी अभिनव त्यागी (आईपीएस) ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में आईं 29 शिकायतों में से मौके पर चार का निस्तारण कर दिया गया।एएसपी अभिनव त्यागी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

शनिवार को कसया तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एएसपी अभिनव त्यागी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।राजस्व विभाग से 16 और पुलिस विभाग से 4 व विकास विभाग से 4 व अन्य 5 संबंधित कुल 29 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से मौके पर राजस्व विभाग से संबंधित चार मामलो का निस्तारण कर दिया गया व शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रेषित कर दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार शैलेष सिंह,राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी, निलेश रंजन राव, सुनील कुशवाहा, विश्वदीपक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button