A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:पाईप लाईन लीकेज से सड़कें हो रही खराब, बर्बाद हो रहा पानी 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। मानव जीवन की आधार शिला माने जाने वाले प्राकृतिक संसाधन जल को लेकर जहां सरकार पानी बचाओ पानी बचाओ का नारा देते नहीं थकती वहीं जिम्मेदारों के गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते जहां हर दिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है तो वहीं सडकों में जल भराव के कारण सडकें खराब हो रही हैं।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांचा में एक सप्ताह से पाईप लाईन फटी होने के कारण हर दिन हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। इतना ही नहीं गलियों पर जल भराव के कारण जहां सड़कें खराब हो रही हैं तो वहीं इस भीषण ठण्ड में आमजन को कीचड़ से होकर गुजरने में भी भारी परेशानी हो रही है। स्थिति एक सप्ताह से जस की तस होने को लेकर जहां गांव की सरकार आंख बंद किए हुए है तो वहीं जिम्मेदार भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!