A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्णिमा के अवसर पर भांवता भांवती में सन्त बाबा की विशाल परिक्रमा एवं विशाल भंडारे का आयोजन

हजारों की तादाद में उमड़ी भीड़

रिपोर्टर रामगोपाल बैरवा अखंड भारत न्यूज़ चैनल दौसा

खबर आज दिनांक 3 जनवरी 2026 को पूर्णिमा के अवसर पर भांवता भांवती में सन्त बाबा की विशाल परिक्रमा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,इस विशाल भण्डारे का आयोजन पूर्व सीनियर एडी आर एम लालाराम मीणा भांवती के द्वारा किया गया ,इस संत बाबा की विशाल परिक्रमा में हजारों से भी ज्यादा भक्तगण राजस्थान के समस्त जिलों से पधारे। और इस अवसर पर मुख्य अतिथि दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा,विशिष्ट अतिथि माननीय पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा, बांदीकुई के पूर्व विधायक जीआर खटाणा एवं पूर्व सीनियर एडी आर एम लालाराम मीणा,दौसा के पूर्व प्रधान हेमराज गुर्जर,बांदीकुई प्रधान महादेव खुटला,पूर्व प्रधान प्रेमदेव मीणा सरपंच रतिराम मीणा पूर्व सरपंच रंगलाल मीणा ,पूर्व सरपंच गिर्राज मीणा आदि अतिथि पधारे।इस अवसर पर दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा ने संत बाबा के स्थान पर एक सामुदायिक भवन एवं हाई मास्क लाइट लगाने की घोषणा की, और समस्त जनता से आह्वान किया की नशा मुक्ति का अभियान जो भांवता भांवती में संत बाबा ने चलाया है, इससे बड़ा कोई योगदान नहीं हो सकता है , इसलिए समस्त जनता से उन्होंने निवेदन है कि आप भी नशा मुक्ति के इस अभियान का सहयोग करें और सभी भाईचारे से रहे, विकास के लिए जब भी आपके द्वारा कोई मांग की जाएगी उसके लिए हम तैयार रहेंगे पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा ने कहा कि राजस्थान सरकार से जो भी आपका काम होगा उसके काम के लिए मैं सदैव आपके साथ रहूंगा ,मंच संचालन एडवोकेट राधा किशन मीणा भांवती ने किया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!