A2Z सभी खबर सभी जिले की

महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज ने कहा कि घर के बच्चों को संस्कार मिलेंगे तो हमारा बच्चा भी राम कहलाएगा  विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे महामलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज

महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज ने कहा कि घर के बच्चों को संस्कार मिलेंगे तो हमारा बच्चा भी राम कहलाएगा

 

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे महामलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज

 

Related Articles

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

मांडू न्यूज/विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति के प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस में आज संगठन की कार्य पद्धति अभ्यास सत्र में आज आचार्य पद्धति बताई गई। द्वितीय सत्र में चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज ने मातृशक्ति को संगठन से जुड़कर धर्म और राष्ट्र के लिए संस्कार के साथ कैसे व्यवहार में लाए इस पर आशीर्वचन दिया वही साथ ही उन्होंने कहा कि आजकल की युवा पीढ़ी घर में संस्कार नहीं पानी की वजह से धर्म को भूल रही है वहीं आज हमारे बच्चों को बचपन से ही हम संस्कार देंगे तो हमारे घर में भी हमारे बच्चे को लोग राम कहेंगे आजकल की युवा वीडियो को मोबाइल की जगह मंदिर की शिक्षा दें स्कूल की जगह गुरुकुल के ज्ञान देना ज्यादा आवश्यकता है। वही भोजन के बाद के सत्र में गोविंद जी शेंडे केंद्रीय मंत्री विमर्श प्रमुख ने माता को घर से नैतिक शिक्षा बच्चों को प्रारंभ करना राम कैसे बनाना बाल संस्कार केंद्र के माध्यम से एक संस्कारवान समाज इस भारत में निर्मित हो इसके विषय में मार्गदर्शन दिया ।इसी क्रम में पांचवें सत्र पर मातृशक्ति के राष्ट्रीय सह संयोजिका श्रीमती सरोज सोनी दीदी ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का उद्देश्य संगठनातम ढांचा मातृशक्ति की भूमिका के ऊपर विस्तृत जानकारी दी। वर्ग प्रमुख आरती अजय जायसवाल ने बताया कि वर्ग अनुशासन के साथ चल रहा है बहने निष्ठा से संगठन की पद्धति सिख रही है। वर्ग में पूरे समय मातृशक्ति पालक विनोद शर्मा उपस्थित है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!