

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। बिना हेल्मेट बाईकर्स का चालान काटने वाली पुलिस और यातायात विभाग को नियमों का उल्लंघन नजर नहीं आता है और हादसे के बाद जागरूकता अभियान शुरू हो जाते हैं।
मंगलवार को एक सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हुआ जिसमे एक बाईकर्स बाईक में अपने अलावा चार बच्चों को बैठा कर लिए जा रहा है। यहां सबसे रोचक बात यह है कि इतनी भीषण सर्दी में बाइकर्स तो मफलर बांधे हुए है लेकिन चारों बच्चों के सिर में कुछ नहीं बंधा जिससे बच्चों को सर्दी लगने की संभावना भी बढ जाती है। वायरल वीडियो कस्बे के सरकारी अस्पताल के पास का बताया जा रहा है हालांकि समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।