
बानसूर कस्बे के बाईपास रोड स्थित राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह यादव के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ पोस्टर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेश यादव ने की। जिला अध्यक्ष ने सभी को 26 व 27 अक्टूबर को मोरिजा धर्मशाला कोटपुतली में होने वाले स्वराज शिविर में आने का आहान किया।

ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह यादव, राजेंद्र यादव जिला अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ , समन्वयक खेमचंद गुर्जर, कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष बबलू यादव, भैरू सहाय रैगर जिला उपाध्यक्ष, रणजीत कसाना, गोवर्धन सैनी ,संदीप सैनी ,बलवंत यादव ,पूर्ण गुर्जर यादराम गुर्जर, राजेश गुर्जर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।