A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुरना में रिंग रोड की मांग तेज: शहर को ट्रैफिक जाम और हादसों से राहत दिलाने उठी आवाज, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े के नेतृत्व में पूर्व सांसद नकुल नाथ को सौंपा पत्र

पांढुरना में रिंग रोड की मांग तेज: शहर को ट्रैफिक जाम और हादसों से राहत दिलाने उठी आवाज, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े के नेतृत्व में पूर्व सांसद नकुल नाथ को सौंपा पत्र

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना। नगर कांग्रेस कमेटीजयंत घोड़े के नेतृत्व कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने पांढुरना शहर के सुव्यवस्थित विकास और बढ़ती यातायात समस्याओं को लेकर अब निर्णायक पहल की है। जयंत जी  के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व सांसद नकुलनाथ को पत्र सौंप कर नागपुर-अमरावती मार्ग को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित रिंग रोड के निर्माण की स्वीकृति दिलाने की मांग उठाई है।
ज्ञापित पत्र  में स्पष्ट कहा गया है कि पांढुरना शहर आज तेजी से विस्तार कर रहा है, लेकिन यातायात व्यवस्था उसी अनुपात में विकसित नहीं हो पाई है। ऐसे में रिंग रोड का निर्माण अब विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुका है।

Related Articles

 शहर के बीच से गुजरता भारी ट्रैफिक बना संकट
नगर कांग्रेस ने अपने पत्र में बताया कि नागपुर, छिंदवाड़ा से अमरावती, वरुड और परतवाड़ा की ओर जाने वाले सैकड़ों छोटे-बड़े और भारी वाहन रोजाना शहर के बीचों-बीच से गुजरते हैं।
इस कारण:मुख्य बाजार और रिहायशी क्षेत्रों में लगातार जाम की स्थिति बनती है ,सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है
दुर्घटनाओं का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है

पहले बायपास से दिखा विकास का असर
वर्ष 2014-15 में बने नागपुर-बेतूल नेशनल हाईवे बायपास का उदाहरण देते हुए बताया गया कि जहां बायपास बना, वहां तेजी से विकास हुआ—केंद्रीय विद्यालय, कॉलोनियां, ढाबे और वर्कशॉप्स विकसित हुए। इसी तर्ज पर रिंग रोड बनने से शहर के अन्य हिस्सों में भी विकास की रफ्तार बढ़ सकती है।

10 किमी रिंग रोड से खुलेंगे विकास के नए द्वार
प्रस्तावित रिंग रोड मोर्डोंगरी से शुरू होकर पारडी, मुंगुसखेड़ा, अंबाडा खुर्द, कलमगांव, छोटी खेड़ी होते हुए चिचखेड़ा जॉइनिंग पॉइंट तक लगभग 10 किमी के दायरे में बनाया जा सकता है।
इससे: शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा
बाहरी वाहनों को सीधे मार्ग मिलेगा, नए आवासीय और औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे।

कई गांवों को मिलेगा सीधा फायदा
रिंग रोड बनने से मोर्डोंगरी, पारडी, अंबाडाखुर्द, कलमगांव, देवखापा और भंडारगोंदी जैसे क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा। यहां बड़े शैक्षणिक संस्थान, सरकारी कार्यालय और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के रास्ते खुलेंगे।

नकुलनाथ का आश्वासन
इस महत्वपूर्ण मांग पर संज्ञान लेते हुए नकुलनाथ ने भरोसा दिलाया है कि वे इस विषय में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखेंगे और जिला प्रशासन के साथ भी चर्चा कर इस परियोजना को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

पांढुरना के विकास की रफ्तार को नई दिशा देने और शहर को जाम व दुर्घटनाओं से राहत दिलाने के लिए रिंग रोड अब एक बड़ी जरूरत के रूप में सामने आई है। अब देखना यह होगा कि यह मांग कब तक जमीन पर उतरती है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!