

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। प्रदेश की राजधानी में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग में एक दर्जन से अधिक छात्रों की मौत को लेकर लोकल प्रशासन सक्रिय हो गया है जिसके चलते बुधवार को दो बिरयानी की दूकानों की जांच की गई जिनमे घरेलु और कामर्शियल गैस सिलेंडर पाए गए हैं। हालांकि लोग इस जांच को गलत दिशा की जांच कह रहे हैं। बीते दो दिन पहले लखनऊ के एक प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर में आग लग गई थी जिसमें पंद्रह छात्रों की जलकर मौत हो गई जबकि लगभग एक दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसी को लेकर बुधवार को अग्नि शमन विभाग की ओर से फायरमैन अशरफी लाल और फायरमैन सिद्धार्थ ने कस्बे के बाबा बिरयानी और हैदराबादी बिरयानी की दूकानों की जांच की जिसमें घरेलु और कामर्शियल गैस सिलेंडर पाए गए दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाने की बातें सामने आ रही हैं। वहीं लोगों का कहना है कस्बे में लगभग एक दर्जन कोचिंग सेंटर बिना अग्नि सुरक्षा उपायों के चल रहे हैं और जिम्मेदार सिर्फ बिरयानी खाने पहुंच गए।