
दीवार गिरने से देवकर 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। शकूराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कुंडला टोला खुदई गोरिया गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की दीवार गिरने से दबकर हुई मौत। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार शकूराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कुंडिला टोला खुदई गोरिया गांव निवासी 55 वर्षीय भगवान दास खाना खाकर घर में सो रहे थे इसी दौरान अचानक दीवार गिर जाने से दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा घायल को इलाज हेतु रतनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज हेतू सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल में कराया गया जहां से परिजनों को सौंप दी गई।