A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशशहडोल

एक दिवसीय संभागीय लाठी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

✍️✍️✍️✍️जियाउद्दीन अंसारी अखंड भारत लाइव न्यूज़

शहडोल जिले के सोहागपुर स्थित ज्ञानोदय स्कूल में एक दिवसीय संभागीय लाठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संभागीय लाठी संघ के सचिव प्रमोद वश्वकर्मा ने बताया कि एक दिवसीय संभागीय लाठी प्रतियोगिता सोहागपुर के ज्ञानोदय विद्यालय में संपन्न कराई गई जिसमें शहडोल, उमरिया, अनूपपुर के 92 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें अपने अपने आय वर्ग में पदक विजेताओं का चयन उज्जैन में आयोजित होने वाली आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया जो की अगले जुलाई माह मे उज्जैन में आयोजित होनी है। वही ज्ञानोदय स्कूल में ही नाट्य एवं जुंबा क्लास मे भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिए गए। कार्यक्रम में निशुल्क प्रशिक्षण देने वाले लकी चतुर्वेदी, अभय पासवान, जागृति जी को भी अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं संभागीय अध्यक्ष संजीव निगम *पथिक*, संभाग तकनीकी निदेशक किशोर साकेत द्वारा पूरी प्रतियोगिता की रूप रेखा बनाकर संपन्न कराई गई, वही कार्यक्रम मे विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि संजीव निगम *पथिक*, शाद अहमद, संतोष मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, सुचिता शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरुदीप सिंह, संजय कंचीकार, शिवानी नामदेव, आंचल वर्मा आदि की भी सहभागिता रही, वही निर्णायक समिति में मुख्य रूप से सुचिता दुर्वेदी, मोनाक्षी दुर्वेदी, रुक्मिणी प्रजापति, खुशबू चौधरी, प्रियंका प्रजापति, कशिका मस्तूर कल्पना पांडेय रही। अंत में संभागीय लाठी संघ के सचिव एवं प्रमुख आयोजक प्रमोद विश्वकर्मा द्वारा पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!