मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

एसटीएफ जवान की गोली लगने से मौत, अचानक चली पिस्टल से गोली

एसटीएफ जवान की गोली लगने से मौत, अचानक चली पिस्टल से गोली
WhatsApp Facebook

जहानाबाद। घोसी थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे एक एसटीएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना सुकियावां-झूनकी पथ पर चीरी गांव के समीप हुई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के रधुनाथपुर गांव निवासी दिनेश प्रसाद के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। वह एसटीएफ में कार्यरत थे और घोसी थाना क्षेत्र से जुड़े हुलासगंज इलाके में ड्यूटी पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार ड्यूटी समाप्त कर लौटने के दौरान अचानक उनकी पिस्टल से गोली चल गई। गोली उनके बाएं जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घोसी पीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों की भीड़ जुट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही घोसी डीएसपी कृति कमल एवं थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि मामला महज हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जवान की मौत की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।