A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कस्बे में अन्ना पशुओं का आतंक, सांड के हमले से वृद्ध की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कस्बे में इस समय अन्ना पशुओं का आतंक है जो आएदिन हमला कर किसी न किसी को घायल कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों को यह नजर नहीं आ रहा है। सोमवार की शाम वृद्ध पर आवारा सांड ने हमला कर दिया जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में वृद्ध को स्थानीय लोगों ने कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

कस्बा के थाना चौराहा के पास के निवासी गणेश (78)पुत्र बैजनाथ सोमवार की शाम सब्जी मंडी सब्जी खरीदने गये थे। जहाँ पर अचानक आवारा सांड ने वृद्ध पर पीछे से हमला कर दिया। सांड के हमले से गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में वृद्ध को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है। इससे पहले भी सब्जी मंडी में सांड ने कस्बे के मराठीपुरा निवासी राजकुमार तिवारी पर हमला कर दिया था। जिससे राजकुमार गंभीर घायल हुआ था। जिसका इलाज कानपुर के अस्पताल में चल था। लेकिन इतनी सब घटना होने के बाद भी कस्बे में आवारा सांडो का आतंक बना हुआ हैं। जिससे बीते सोमवार की शाम एक आवारा सांड ने वृद्ध की जान ले ली।बताते चलें कि, सरकार अन्ना पशुओं को बंद करने के लिए गौशालाओं के नाम पर करोडों रुपये खर्च कर रही है लेकिन जिम्मेदार अपने गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाते हुए सरकारी धन का बंदरबांट कर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।प्रशासन की इस लापरवाही के चलते पता नहीं ये आवारा सांड कस्बे के कितने लोगों की जान ले लेंगे।इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि उन्हें मौत की जानकारी अभी हुई है और सम्बंधित उपनिरीक्षक को भेजा जा रहा है अगर परिजन चाहेंगे तो पोस्ट मार्टम कराया जाएगा बाकि नगरपालिका को भी लिखा जाएगा कि इन्हे बंद करें नहीं तो कार्यवाही की जाएगी।मृतक अपने परिवार में दो बेटे और तीन बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गया है घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button