
स्व. मुकेश रूंघे स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

पांढुरना – सौसर के गोहटान ग्राउंड में स्वर्गीय मुकेश रूंघे की स्मृति में ACC क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समापन समारोह में जिला अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंतिम मुकाबला बेरडी लीजेंड और तिगांव की टीमों के बीच हुआ , जिसमें बेरडी लीजेंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का सम्मान पाया ।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम “बेरडी लिजेंट” को ₹41,000 की नकद राशि एवं शील्ड प्रदान की गई। वहीं उपविजेता टीम “तिगाव” को इंदरचंद जी डागा द्वारा ₹21,000 की नकद राशि एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों की खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। यह टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिभा को निखारने का माध्यम बना, बल्कि आपसी भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा को भी मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।

आयोजक समिति द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
