
ग्रामीण कार्यकारिणी घोषितः संतोष राठौड़ ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष बने, रविंद्र परिहार को ‘मन की बात’ का प्रभारी
मांडू के मुख्य चौराहे पर नवनियुक्त पदाधिकारी का हुआ भव्य स्वागत

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/धार भाजपा ग्रामीण जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस कार्यकारिणी में नालछा मंडल के दो वरिष्ठ भाजपा नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है। नालछा के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष राठौड़ को ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष और मांडू के पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र परिहार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने भोपाल से इस कार्यकारिणी की घोषणा की।
इन नियुक्तियों से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। गुरुवार शाम को मांडू नगर में इन दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। नगर के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला और शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मांडू नगर चौराहे पर ढोल-ताशे की धुन के साथ जोर दार आतिशबाजी की गई वही नवनियुक्त पदाधिकारी यो द्वारा चतुर्भुज श्री राम मंदिर पहुंच कर दर्शन किए गए एवम भव्य जुलूस भी निकाला गया और मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा क्या गया । वही नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव वरिष्ठ पत्रकार सोमनाथ तिवारी मधुसूदन सेन सुनील काकरेचा ओम यादव पार्षद चलिए पार्षद नंदू वसुनिया मुन्नू लीलर युवा पत्रकार राहुल सेन मांडव विकाश यादव मनोज बामनिया रूपेश श्रीवास्तव कृष्णा मालीवाड़ मनोहर ठाकुर सुरेश सेन श्याम मंडवाल रामायण मंडल की टीम के साथ नगरवासियों ने उन्हें बधाई दी। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।