A2Z सभी खबर सभी जिले की

निमाड़ रेलवे संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई एवं कार्यकारी बनाए गए

रवि शिमले रिपोर्टर

रवि शिमले रिपोर्टर

अंजड़/बड़वानी

निमाड रेल्वे संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष उमेश बंटी बंसल ने समिति के संयोजक राधेश्याम पाटीदार खरगोन, सह संयोजक ओमप्रकाश खंडेलवाल अंजड़ एवं उप संयोजक संजय गुप्ता की अनुशंसा तथा सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

Related Articles

कार्यकारिणी में 3 महामंत्री, 6 उपाध्यक्ष, 10 मंत्री, एक मीडिया तथा एक सह मीडिया प्रभारी नियुक्त की हैं।

जिला मीडिया प्रभारी विमल जैन एवं सह प्रभारी सुनील भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी में तरूण गोले पलसूद, विजय अग्रवाल राजपुर,राजपाल भार्गव बड़वानी को जिला महामंत्री बनाया गया। भरत यादव अंजड़, यशवंत कानपुरे राजपुर, विश्वेश्वर गुप्ता अंजड़, राम गुप्ता राजपुर, रवि महाजन जुलवानिया एवं ईश्वर यादव पार्षद बड़वानी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार दीपक पटेल राजपुर, देवेन्द्र शिमले बड़वानी, लोकेश नरगावे तलून, प्रमोद गेहलोत बड़वानी, राजाराम अलावे सिलावद, राजेन्द्र अवास्या भीलखेडा, डावरीया चौहान, सुनील यादव बड़वानी, केपी सिंह अंजड़ तथा रितेश धनगर अंजड़ को जिला मंत्री नियुक्त किया। जिला कोषाध्यक्ष बद्री कोटवाल तलवाडा बुजुर्ग को बनाया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!