A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़झारखंडदेशमध्यप्रदेशराजस्थान

हरपाल सिंह झस मानवाधिकार सुरक्षा सभा और राकेश वशिष्ठ हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने – बी एन तिवारी*

हिन्दू महासभा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प*

*हरपाल सिंह झस मानवाधिकार सुरक्षा सभा और राकेश वशिष्ठ हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने – बी एन तिवारी*

*हिन्दू महासभा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प*

 

Related Articles

*रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

    नई दिल्ली।अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अखंड सनातन धर्म की अवधारणा को साकार करने के लिए सिख, जैन और बौद्ध पंथ को भी हिन्दू महासभा में प्रतिनिधित्व देने का अभियान आरंभ किया है। इस अभियान का आगाज सिख पंथ से किया गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक मिलिट्री परिवार के सिख नागरिक हरपाल सिंह झस को अखिल भारत हिन्दू महासभा में आजीवन सदस्य बनाया है। उन्हे नव सृजित प्रकोष्ठ *” मानवाधिकार सुरक्षा सभा”* का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दूसरी तरफ जोधपुर के पत्रकार राकेश वशिष्ठ को ,*” हिन्दू पत्रकार सभा”* के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। दोनो मनोनीत पदाधिकारियों को एक माह में अपने अपने प्रकोष्ठ की 40 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारणी का गठन करने और सभी प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि सिख, जैन और बौद्ध पंथ को जोड़े बिना अखंड सनातन धर्म की परिकल्पना असंभव है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए सिक्खों, जैनियों और बौद्धों से भारी संख्या में हिन्दू महासभा से जुड़ने और भारत को विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

मानवाधिकार सुरक्षा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने वाले हरपाल सिंह झस ने कहा कि वो हिन्दू महासभा की *” हिन्दू और सिख एक मां की दो संतान “* की विचारधारा से प्रेरित होकर हिन्दू महासभा मे शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों की सुरक्षा के मूलमंत्र में ही देश और धर्म की उन्नति और खुशहाली का रहस्य निहित है। उन्होंने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल का अपनी नियुक्ति पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि वो राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश में अपने उत्तरदायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण भावना से निर्वहन करने की घोषणा की।

हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश वशिष्ठ ने कहा कि वो 18 अप्रैल को जोधपुर में संपन्न राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की कवरेज के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में वो हिन्दू महासभा की नीतियों से प्रभावित हुए और उसी समय हिन्दू महासभा में शामिल होने का मन बना लिया था। उन्होंने देश भर के पत्रकारों को हिन्दू महासभा से जोड़ते हुए हिन्दू पत्रकार सभा के माध्यम से हिन्दू महासभा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हिन्दू पत्रकार सभा को देश का सबसे बड़े और शक्तिशाली पत्रकार संगठन के रूप में स्थापित करना और पत्रकारों के हितों के लिए अभियान चलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!