A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेशदेश

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में आज आपूर्ति विभाग द्वारा प्रातः 09 बजे गैस एजेन्सी संचालकों के साथ मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में आज आपूर्ति विभाग द्वारा प्रातः 09 बजे गैस एजेन्सी संचालकों के साथ मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया


चित्रकूट 27 अप्रैल 2024

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में आज आपूर्ति विभाग द्वारा प्रातः 09 बजे गैस एजेन्सी संचालकों के साथ मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पाठा जलकल से शुरू हुई इस रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द तथा मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य जनपद चित्रकूट में मतदान प्रतिशत को बढाना है, उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि 20 मई 2024 को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

जिला पूर्ति अधिकारी चित्रकूट के कुशल नेतृत्व में उक्त मतदाता जागरूकता संबंधी विशेष रैली लगभग तीन दर्जन वाहनों पर बैनर एंव रंगीन गुब्बारों से सुसज्जित कराया गया, साथ ही साथ मतदाताओं को जागरूक करने हेतु आकर्षक स्लोगन को साउंड के माध्यम से प्रचारित किया गया। रैली पाठा जलकल से शुरू होकर गंगाजी रोड होते हुए चकरेही चैराहे पर पहुँची जहाँ पर आम नागरिकों के द्वारा रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। चकरेही चैराहा से धनुष चैराहा, पटेल चैराहा, एल0आई0सी0 चैराहा पर पहुँच कर मिशन रोड होते हुए धुस मैदान से गुजरकर पुनः पाठा जलकल पर रैली का सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन के अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह द्वारा सभी गैस डिलीवरी वाहन चालकों, डिलीवरी मैनों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि प्रत्येक सिलेण्डर पर मतदाता जागरूकता का स्टीकर लगाकर ही सिलेण्डर की डिलीवरी करें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी आलोक सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लाल जी यादव, दिलीप कुमार, पूर्ति निरीक्षक कर्वी, अनुज कुमार पटेल, पूर्ति निरीक्षक मऊ, प्रदीप त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक मानिकपुर, कृपाशंकर द्विवेदी पूर्ति निरीक्षक राजापुर, तथा अरविन्द कुमार गुप्ता, जीतेन्द्र कुशवाहा कनिष्ठ सहायक, जिला पूर्ति कार्यालय चित्रकूट,स्वीप के सुरेश प्रसाद सहित गैस एजेंसी के संचालक एवं उचित दर विक्रेता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!