
कलेक्टर का औचक निरीक्षण, खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
किसानों को बिना परेशानी खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश, अधिकारियों को सख्त मॉनीटरिंग के आदेश
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – कलेक्टर पांढुर्णा नीरज कुमार वशिष्ठ ने शुक्रवार सुबह 10 बजे सौसर के मंडी प्रांगण में शासकीय गोदाम में चना एवं गेहूँ खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सौंसर सिद्धार्थ पटेल,उपसंचालक कृषि जीतेन्द्र कुमार सिंह, तहसीलदार, एसडीओ कृषि सहित खरीदी से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर और सुगमता से अपनी उपज बेचने का अवसर मिलना चाहिए, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि FAQ मापदण्ड के अनुसार ही खरीदी की जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
साथ ही जिला आपूर्ति अधिकारी एवं एसडीएम को प्रतिदिन खरीदी केंद्रों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए, ताकि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
