
हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। इस समय क्षेत्र भीषण शीतलहर के चलते कोहरे की चादर में समिट कर रह गया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दो तीन दिन सर्दी बढने के चलते कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है जिसके चलते जिलाधिकारी के आदेश पर एक से आठ तक के स्कूलों की छुट्टियां बढा दी गई हैं।ऐसे में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग ने आमजन को ठण्ड से बचाने के लिए काम करना शुरू कर दिया।
वहीं लोगों को ठण्ड से बचाओ के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने देररात कस्बे के मीरा तालाब के निकट बने रैन बसेरा में जाकर व्यवस्था देखी। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने थाना चोराहा, मलीकुआं चौराहा, तहसील गेट, सरकारी अस्पताल और बडे चौराहे पर जाकर अलाव की व्यवस्था देखी। इसके पहले भी उपजिलाधिकारी ने रात में निरीक्षण के दौरान लोगों को सर्दी से बचाने के उद्देश्य से कम्बल वितरण किए थे।
इस दौरान उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि इस भीषण सर्दी में लोगों को हर सम्भव सरकारी सहयोग प्रदान कर सर्दी से बचाना उनकी पहली प्राथमिकता है जिसके चलते वह हर रात कस्बे की मुख्य सडकों से रेलवे स्टेशन तक जाकर अलाव का जायजा लेते हैं।