

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में सदर विधानसभा क्षेत्र में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति ने विधानसभा स्तर पर होने वाले अटल स्मृति सम्मेलन के साथ-साथ पुनरीक्षण 2025 संगठनात्मक बैठक में एसआईआर के संबंध में जानकारी दी।
सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी पर चल रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के अंतर्गत विधानसभा स्तर के अटल स्मृति सम्मेलन कार्यक्रम में उनके कृतित्व व व्यक्तित्व की जानकारी दी गयी।
सम्मेलन को किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा मोर्चा गणेश यादव, ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष किशन व्यास, लालाराम निषाद, आशीष पालीवाल, रविराज बुंदेला, शिवनरायन सोनकर, धीरेंद्र शिवहरे, साधना सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान पर चर्चा की। इस सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, अंकित गुप्ता, योगेंद्र दीक्षित, अनूप सिंह, मनोज धुरिया, मोहन कुशवाहा, अरिमर्दन सिंह, चक्रवर्ती शुक्ला, संतराम गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी, देवेंद्र पालीवाल, के के त्रिवेदी, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, नीलम बाजपेई, राधा चौरसिया, रेखा सिंह, सोनू गुप्ता, विनय मिश्रा, विजय बहादुर प्रजापति, सिद्धार्थ पाठक, दुर्गेश कुमार, रामचंद्र शर्मा, मनोज पालीवाल, केके विश्वकर्मा, अशोक गुरु सहित शक्ति केंद्र प्रभारी तथा बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।