A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

श्री कष्टभंजन देव बालाजी धाम दाहोद में प्रथम वार्षिक पाटोत्सव

श्री स्वामीनारायण सत्संगी जीवन चरित्र कथा 14 जनवरी से 20 जनवरी तक



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। नर्मदा नगर से महज 5 किलोमीटर दूर खंडवा बड़ौदा स्टेट हाईवे पर स्थित श्री कष्टभंजन बालाजी धाम मंदिर दाहोद में प्रथम वार्षिक पाटोत्सव मनाया जाएगा। श्री स्वामीनारायण सत्संगी जीवन चरित्र कथा वाचक श्री शांतिप्रियदासजी डभाण गुजरात के मुखारविंद से संपन्न होगी। शांतिप्रियदास महाराज, महेश पाटीदार व कष्टभंजन देव भक्त आमंत्रण देने क्षेत्र के गांव गांव पहुंच रहे हैं। गत दिनों गणपुर, सिरसी, देवगढ़ तथा आस पास के क्षेत्रों में पहुंचे। 20 जनवरी को विशाल भंडारा प्रातः 11:30 से प्रभु कृपा तक होगा। परमपिता श्री राम श्याम एवं घनश्याम महाराज की असीम कृपा वड़ताल गादी पिटाधिपति प.पु.ध.धु 1008 आचार्य राकेशप्रसाद महाराज एवं गुरुवर परम पूज्य पुरानी स्वामी श्री जगतप्रसाददासजी के दिव्य आशीर्वाद से दिनांक 20 जनवरी मंगलवार श्री कष्टभंजन देव बालाजी धाम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का 1 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। प्रथम पाटोत्सव के शुभ अवसर पर कथा, प्रवचन, यज्ञ, अभिषेक आदि विविध कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 14 जनवरी बुधवार से 20 जनवरी मंगलवार तक भव्याती भव्य रूप से मनाया जा रहा है। श्री स्वामीनारायण चरित्र कथा के कथा व्यास शास्त्री स्वामी श्री शांतिप्रियदासजी अपने मधुर वाणी से एवं संगीतमय वातावरण में कथा अमृत का रसपान कराएंगे मां नर्मदा की पुण्य धरा पर सर्वप्रथम श्री स्वामीनारायण चरित्र कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर भगवान श्री स्वामीनारायण प्राकट्य हेतु उनके द्वारा किए गए चरित्र वर्णन रचित शास्त्रों की महिमा तथा स्थापित मंदिरों का गुणानुवाद एवं प्रभाव प्रस्तुत किया जाएगा। कलयुग के प्रभाव से आक्रांत जीवों की कल्पना कामना से पूरीत प्रश्नों का समाधान भगवान श्री स्वामीनारायण चरित्र कथा के माध्यम से होगा।

कथा महोत्सव कार्यक्रम का विशेष आयोजन

14 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक श्री स्वामीनारायण सत्संगिजीवन चरित्र कथा का आयोजन शाम 7:30 से 11:00 तक। 14 जनवरी बुधवार कलश यात्रा श्री कष्टभंजन देव मंदिर से कथा मंडप तक सांय 7:30 बजे से।
15 जनवरी गुरुवार श्री घनश्याम महाराज प्रागट्य उत्सव रात 10:30 बजे से।
17 जनवरी शनिवार मंगलकर्ता महावीर मूर्ति अनावरण एवं भव्य फायर शो सांय 7:30 से
गांदीपट्टाभिषेक महोत्सव रात 11:00 से।
18 जनवरी रविवार यज्ञ प्रारंभ श्री गढ़पुर आगमन महोत्सव रात 11:00 से।
19 जनवरी सोमवार जल यात्रा छाब यात्रा सांय 6:00 बजे से 7:00 तक। 20 जनवरी पाटोत्त्सव पूजा प्रारंभ सुबह 7:00 से कथा प्रारंभ सुबह 9:30 से पुष्पाभिषेक सुबह 8:00 बजे से कथा पूर्णाहुती सुबह 11:00 से होगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!