A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

विश्व को ज्ञान देने वाला भारत विश्व गुरु- प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव

भारतीय ज्ञान से दुनिया हुई प्रकाशित : मालवा प्रांत का शीतकालीन शौर्य प्रशिक्षण वर्ग




रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। नगर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित सात दिवसीय शीतकालीन शौर्य प्रशिक्षण वर्ग पूरे जोश, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में निरंतर संचालित हो रहा है। वर्ग में मालवा प्रांत के सैकड़ों युवा पूर्ण समर्पण के साथ भाग लेकर स्वयं को शारीरिक, बौद्धिक और वैचारिक रूप से सशक्त बना रहे हैं।प्रशिक्षण वर्ग के विशेष बौद्धिक सत्र में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री, बजरंगदल के पालक खगेंद्र भार्गव का ओजस्वी एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके उद्बोधन ने युवाओं में आत्मगौरव, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।

जब दुनिया अंधकार में थी, तब भारत के ऋषि-मनीषी मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ बने

श्री खगेंद्र भार्गव जी ने अपने संबोधन में कहा— कि भारत अनादि काल से विश्व गुरु रहा है। समय को देखने की पहली वैदिक घड़ी से लेकर गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत तक, भारत ने विश्व को ज्ञान की दिशा दी। जब दुनिया अंधकार में थी, तब भारत के ऋषि-मनीषी मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ बने।

उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा के सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि— वैदिक काल में समय मापन की वैज्ञानिक व्यवस्था विकसित हुई, भारतीय संगीत में दीपक राग और मल्हार जैसी साधनाएँ संस्कृति की ऊँचाई को दर्शाती हैं, वाल्मीकि रामायण में संपूर्ण भूगोल समाहित है, जंग-रोधी लोहे की तकनीक, वस्त्र परंपरा, जलयान, कृषि, मसाले, प्रकृति-सम्मत जीवन शैली भारत की अमूल्य देन है। दक्षिण भारत के मंदिरों के स्तंभ, जिनमें प्रत्येक स्तंभ से अलग संगीत ध्वनि निकलती है, भारतीय स्थापत्य और विज्ञान के अद्भुत उदाहरण हैं। “दुनिया की सबसे प्राचीन, वैज्ञानिक और जीवंत भारतीय हिंदू संस्कृति ही भारत को पुनः विश्व गुरु बनाएगी।”

राष्ट्रभक्ति की पाठशाला है शौर्य प्रशिक्षण वर्ग

प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि यह वर्ग केवल शारीरिक प्रशिक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्त, अनुशासित और चरित्रवान युवाओं को गढ़ने की पाठशाला है। यहाँ का कठोर अनुशासन, सेवा-भाव और संगठनात्मक जीवन युवाओं को धर्म, समाज और राष्ट्र की रक्षा के लिए तैयार करता है।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस में बजरंग दल के प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने शौर्य, अनुशासन, संगठन निष्ठा और शारीरिक सौष्ठव व बजरंगदल की स्थापना के महत्व पर प्रकाश डाला।

द्वितीय दिवस में खगेन्द्र भार्गव एवं राष्ट्रीय एथलीट कविता बर्मन ने मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।

तृतीय दिवस पर नगर के गणमान्य नागरिक सचिन जी मुख्य अतिथि एवं वर्ग प्रमुख यश बच्चानी मंच पर उपस्थित रहे एवं युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इन सभी सत्रों में प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव मंच पर उपस्थित रहे, जिनके सान्निध्य से सत्रों को वैचारिक दृढ़ता और दिशा प्राप्त हुई।

सर्वांगीण विकास का सशक्त मंच

वर्ग में युवाओं को—शारीरिक एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण: दंड संचालन, जूडो-कराटे, साहसिक खेल। मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास: योग, ध्यान, प्राणायाम, बौद्धिक प्रशिक्षण भारत का वास्तविक इतिहास, महापुरुषों का जीवन, संगठन का ध्येय और राष्ट्र सुरक्षा का समग्र प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर विभाग व जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षु युवा उपस्थित रहे। पूरा परिसर “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी उद्घोष से गुंजायमान रहा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!