A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

*ग्राम खरमोरा में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, 78 लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं*

पवई। विकासखंड अंतर्गत ग्राम खरमोरा मे बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे टी बी, एच आई वी जांच सहित अन्य प्रकार की जांच तथा एक्स रे की सुविधा उपलब्ध रही शिविर मे करीब 78 लोग की जांच व उपचार कर सेहत का ध्यान रखने सलाह दी गई इस दौरान पन्ना से गोपाल जी, अनीश, और पवई स्वास्थ्य विभाग से विजय तिवारी आनंद विजय सिंह पंचायत सचिव राजपाल सिंह बुन्देला सहित ग्राम के लोग मोजूद रहे
पन्ना-पवई

ग्राम खरमोरा में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टीबी, एचआईवी सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गईं। शिविर में पहुंचे जनसमुदाय को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

स्वास्थ्य शिविर में पन्ना से आई विशेष टीम द्वारा एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे ग्रामीणों को जांच में काफी लाभ मिला। शिविर के सफल आयोजन में ग्राम सचिव श्री राजपाल सिंह एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

स्वास्थ्य विभाग पन्ना से श्री गोपाल जी, श्री अनीश जी तथा पवई से श्री विजय तिवारी, श्री आनंद विजय सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही स्थानीय स्वास्थ्य कर्मचारियों सीएचओ, एएनएम एवं अन्य कर्मचारियों का भी सराहनीय सहयोग रहा।

इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 78 लोगों की जांच एवं उपचार किया गया। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!