
एक दिवसीय ब्युटी सेमिनार का हुआ आयोजन
रूपेश कुमार दुबे कैमूर जिले से है जहां बुधवार को भभुआ स्थित कुबेर होटल मे वीएलसीसी वेलसाइंस के बैनर तले एकदिवसीय ब्युटी सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनन्या ब्युटीपार्लर के संचालक दिपक वर्मा एवं मंजू वर्मा के द्वारा किया गया। इस ब्युटी सेमिनार मे बंगाल से पहुंची स्पीकर मिस पापीया भट्टचरजी एवं श्रीकांत घोष के द्वारा कार्यक्रम मे पहुंचे ब्युटीपार्लर संचालकों को वर्तमान परिवेश मे बाल मे डैंड्रफ एवं चेहरे पर छांइ सहित ब्युटीपार्लर से संबंधित कई समस्याओ के समाधान की विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। वहीं इस कार्यक्रम मे मोहनिया से रीना कुमारी,प्रतिमा सिंह,भभुआ से किरण सिंह,सुनिता सिंह,मंजू वर्मा सहित कई ब्युटीपार्लर संचालिका मौजूद थी।