A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

हमीरपुर से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिजवाही में मंगलवार सुबह 35 वर्षीय युवक का शव खेत में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बबलू (35) के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार बबलू सोमवार रात से घर से लापता था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में पेड़ पर उसका शव लटका देखा, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतक अपने पीछे चार वर्षीय बेटी और गर्भवती पत्नी को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

Show More
Back to top button