मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
कोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयनहमीरपुर :खराब बस ने बीच रास्ते में छोड़ी एक दर्जन सवारियां, महिला-बच्चों को हुई परेशानीहमीरपुर :दो दिन के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, एडीएम ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराई जलापूर्तिहमीरपुर :न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा, दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, परिजनों पर मकान और जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से न्याय दिलाने की लगनव दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ धानेपुर का वातावरणपुंछ में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टरों पर लगे स्पीकर, म्यूजिक सिस्टम और प्रेशर हॉर्न टायरों के नीचे कुचले गए पुंछ: यातायात नियमों के उल्लंघन और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण परहमीरपुर :यात्रियों की सुविधा के लिए बन रहा प्रतीक्षालय सवालों के घेरे में, निर्माण सामग्री पर उठे सवालकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयनहमीरपुर :खराब बस ने बीच रास्ते में छोड़ी एक दर्जन सवारियां, महिला-बच्चों को हुई परेशानीहमीरपुर :दो दिन के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, एडीएम ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराई जलापूर्तिहमीरपुर :न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा, दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, परिजनों पर मकान और जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से न्याय दिलाने की लगनव दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ धानेपुर का वातावरणपुंछ में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टरों पर लगे स्पीकर, म्यूजिक सिस्टम और प्रेशर हॉर्न टायरों के नीचे कुचले गए पुंछ: यातायात नियमों के उल्लंघन और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण परहमीरपुर :यात्रियों की सुविधा के लिए बन रहा प्रतीक्षालय सवालों के घेरे में, निर्माण सामग्री पर उठे सवाल
Surajpurछत्तीसगढ़धार्मिक

करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश

गृह ग्राम बीरपुर में ग्रामीण जनों के साथ विधि-विधान से की करम देव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना सूरजपुर/23 सितम्बर 2026/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज…

करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश
WhatsApp Facebook

गृह ग्राम बीरपुर में ग्रामीण जनों के साथ विधि-विधान से की करम देव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

सूरजपुर/23 सितम्बर 2026/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े अपने गृह ग्राम बीरपुर में आयोजित प्रकृति के पावन तिहार ‘करमा पूजा’ में शामिल हुईं। उन्होंने ग्रामीणजनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं विधि-विधानपूर्वक करम देव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति, संस्कृति और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

करमा पूजा छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और जनजीवन से गहराई से जुड़ा पारंपरिक पर्व है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, सामुदायिक एकता और लोक आस्था का प्रतीक माना जाता है। करम देव की पूजा के साथ ग्रामीणजन सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और परिवार एवं समाज की खुशहाली की कामना करते हैं। पर्व के अवसर पर पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य और रीति-रिवाजों से गांव का वातावरण उल्लास और उत्साह से भर उठा।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं, तीज-त्योहारों और प्रकृति से जुड़े पर्वों से है। करमा जैसे लोकपर्व हमें अपनी जड़ों और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं। इन परंपराओं में प्रकृति के प्रति सम्मान, आपसी भाईचारा और सामूहिकता की भावना निहित है।

उन्होंने कहा कि हमारी लोकसंस्कृति और परंपराएं केवल उत्सव का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी को इनकी महत्ता से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से भी अपनी संस्कृति, लोककलाओं एवं पारंपरिक पर्वों से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ग्रामीणजनों ने मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए करमा पूजा की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति तथा सभी परिवारों के सुख-समृद्धि की कामना की।