आज जरासंध धाम चारण जिला जमुई में जरासंध दरबार विकास समिति एवं अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वाधान में मंदिर समिति के तत्वाधान में समिति के अध्यक्ष सहदेव राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में जरासंध जयंती का भव्य आयोजन किया। जिसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में और महासभा के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशीजी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आयोजकों ने जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया।
जरासंध महाराज के पूजन आरती, भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। कुश्ती के विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रणविजय रोशन दक्षिण बिहार प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी बिहार प्रदेश प्रवक्ता मदन कुमार, सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष बंटी चंद्रवंशी मंदिर समिति के सचिव रंजन कुमार चंद्रवंशी कोषाध्यक्ष मुकेश चंद्रवंशी, त्रिपुरारी चन्द्रवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी, हम के प्रखंड अध्यक्ष पवन मांझी, धनेश्वर नाथ मंदिर समिति के संरक्षक अजय कुमार सिंह, सिकंदरा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडे, महादेव सिमरिया मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, अनिल दिक्षित, सुभाष टाटी, संतोष यादव समेत बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग उपस्थित थे।
