मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड मे फरार चार आरोपियो को किया गिरफ्तारतकनीकी खराबी ने पलटे समीकरण, आयोग ने 4 बूथों का मतदान किया शून्य घोषित*हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में 20/11/ 2026 को रामलीला मैदान में बाबा श्याम जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गयाગુજરાત પત્રકાર એકતા પરિષદ દ્વારા મહેસાણા જિલ્લા મહા અધિવેશન-૨૦૨૬, સ્નેહમિલન અને વિદાય સમારંભનું ભવ્ય આયોજનटोकावडे ग्रामीण रुग्णालयात मोती बिंदू शस्त्र क्रिया अत्याधुनिकपद्धतीने मोफत करण्याचा संकल्प डॉ मोकाशी यांचे ध्येय..जरासंध महाराज के पूजन आरती, भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया।कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, न्यायिक एवं कानूनी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्सहमीरपुर :विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद की सभी तहसीलों में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभहमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न*कोयला चोरी पर CISF का एक्शन! 11 संवेदनशील ठिकानों पर छापेमारी, बाइक जब्त और अवैध मुहाने बंद*आलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड मे फरार चार आरोपियो को किया गिरफ्तारतकनीकी खराबी ने पलटे समीकरण, आयोग ने 4 बूथों का मतदान किया शून्य घोषित*हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में 20/11/ 2026 को रामलीला मैदान में बाबा श्याम जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गयाગુજરાત પત્રકાર એકતા પરિષદ દ્વારા મહેસાણા જિલ્લા મહા અધિવેશન-૨૦૨૬, સ્નેહમિલન અને વિદાય સમારંભનું ભવ્ય આયોજનटोकावडे ग्रामीण रुग्णालयात मोती बिंदू शस्त्र क्रिया अत्याधुनिकपद्धतीने मोफत करण्याचा संकल्प डॉ मोकाशी यांचे ध्येय..जरासंध महाराज के पूजन आरती, भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया।कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, न्यायिक एवं कानूनी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्सहमीरपुर :विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद की सभी तहसीलों में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभहमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न*कोयला चोरी पर CISF का एक्शन! 11 संवेदनशील ठिकानों पर छापेमारी, बाइक जब्त और अवैध मुहाने बंद*
Kotputli-Behrorताज़ा खबरराजस्थान

तकनीकी खराबी ने पलटे समीकरण, आयोग ने 4 बूथों का मतदान किया शून्य घोषित*

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 में तकनीकी खराबी ने समीकरण ही पलट दिए हैं। मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों में आई खराबी के कारण परिणाम प्रदर्शित नहीं हो सके, जिसके बाद राज्य…

WhatsApp Facebook

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 में तकनीकी खराबी ने समीकरण ही पलट दिए हैं। मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों में आई खराबी के कारण परिणाम प्रदर्शित नहीं हो सके, जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के चार मतदान बूथों पर हुए मतदान को शून्य घोषित करते हुए 22 नवंबर को पुनर्मतदान करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने बताया कि जिला परिषद कोटपूतली-बहरोड़ के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 19 के बूथ संख्या 44, पंचायत समिति नारायणपुर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 07 के बूथ संख्या 34, पंचायत समिति पावटा के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 के बूथ संख्या 39 तथा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 06 के बूथ संख्या 30 पर 20 नवंबर को मतगणना निर्धारित थी। मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण संबंधित सदस्य पदों के परिणाम प्रदर्शित नहीं हो सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट तथा उपलब्ध तथ्यों एवं परिस्थितियों पर विचार करने के बाद आयोग ने पाया कि उक्त बूथों पर मशीनों में आई तकनीकी खराबी के कारण प्रदर्शित मतों तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी के मतों के अंतर से अधिक संख्या में मत अप्रदर्शित रहे हैं। इस आधार पर राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 48ए के तहत आयोग ने संबंधित बूथों पर सदस्य पद के मतदान को शून्य घोषित कर दिया है।

आयोग के निर्देशानुसार उक्त चारों बूथों पर 22 नवंबर 2026 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक पुनर्मतदान करवाया जाएगा। पुनर्मतदान के बाद उसी दिन रात्रि 9 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी।

पुनर्मतदान के लिए मतदान दल 21 नवंबर 2026 (शनिवार) को जिला मुख्यालय से संबंधित मतदान बूथों के लिए रवाना होंगे। जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना जिला मुख्यालय पर संपादित की जाएगी, जबकि पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना संबंधित पंचायत समिति मुख्यालयों पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप करवाई जाएगी।