मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*कोयला चोरी पर CISF का एक्शन! 11 संवेदनशील ठिकानों पर छापेमारी, बाइक जब्त और अवैध मुहाने बंद*हमीरपुर :गायत्री परिवार की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :वकीलों को स्वगणना की जानकारी दीपूंछ में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया तुलसी विवाह पूजन, धार्मिक परंपराओं के अनुसार हुआ आयोजन तुलसी माता और भगवान शालिग्राम के विवाह में श्रद्धालुओं ने लिया भाग, पूजा-अर्चना कहमीरपुर :सेमीफइनल में अहद वारियर्स की धमाकेदार जीत,रनवीर बने मैन आफ द मैंचहमीरपुर :टुल्लू पंप जब्तीकरण अभियान का दिखा सकारात्मक असर, गहरौली में पेयजल आपूर्ति में हुआ सुधारहमीरपुर :राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई एवं महिला चौपाल का आयोजनहमीरपुर :व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश, बैठक में 06 में से 05 बिंदुओं का हुआ निस्तारणहमीरपुर :एक स्वर, एक संविधान” कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनहमीरपुर :छेड़खानी के आरोप में महिला कर्मचारी ने XEN को जड़े थप्पड़, मुकदमा दर्ज*कोयला चोरी पर CISF का एक्शन! 11 संवेदनशील ठिकानों पर छापेमारी, बाइक जब्त और अवैध मुहाने बंद*हमीरपुर :गायत्री परिवार की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :वकीलों को स्वगणना की जानकारी दीपूंछ में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया तुलसी विवाह पूजन, धार्मिक परंपराओं के अनुसार हुआ आयोजन तुलसी माता और भगवान शालिग्राम के विवाह में श्रद्धालुओं ने लिया भाग, पूजा-अर्चना कहमीरपुर :सेमीफइनल में अहद वारियर्स की धमाकेदार जीत,रनवीर बने मैन आफ द मैंचहमीरपुर :टुल्लू पंप जब्तीकरण अभियान का दिखा सकारात्मक असर, गहरौली में पेयजल आपूर्ति में हुआ सुधारहमीरपुर :राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई एवं महिला चौपाल का आयोजनहमीरपुर :व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश, बैठक में 06 में से 05 बिंदुओं का हुआ निस्तारणहमीरपुर :एक स्वर, एक संविधान” कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनहमीरपुर :छेड़खानी के आरोप में महिला कर्मचारी ने XEN को जड़े थप्पड़, मुकदमा दर्ज
Dhanbadझारखंडताज़ा खबर

*कोयला चोरी पर CISF का एक्शन! 11 संवेदनशील ठिकानों पर छापेमारी, बाइक जब्त और अवैध मुहाने बंद*

*धनबाद*। कोयला चोरी, अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए CISF यूनिट, BCCL धनबाद ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। *20 नवंबर को जिले के* 11 संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी और…

*कोयला चोरी पर CISF का एक्शन! 11 संवेदनशील ठिकानों पर छापेमारी, बाइक जब्त और अवैध मुहाने बंद*
WhatsApp Facebook

*धनबाद*। कोयला चोरी, अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए CISF यूनिट, BCCL धनबाद ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। *20 नवंबर को जिले के* 11 संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया गया। वहीं, 122 वाहनों की जांच भी की गई।

*बस्ताकोला एरिया-09*
के कुड्यां माइंस ट्रांसपोर्टिंग रूट पर कोयला लोडेड वाहनों से अज्ञात लोगों द्वारा कोयला उतारा जा रहा था। QRT टीम को अपनी ओर आता देख आरोपी करीब 20 बोरा यानी लगभग 1.5 मीट्रिक टन कोयला छोड़कर फरार हो गए। बाद में BCCL प्रबंधन के सहयोग से कोयला बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रबंधन को सौंप दिया गया।

*कतरास एरिया-04*
के मोदीडीह चार नंबर बिजली घर के पास से एक अवैध मुहाना बंद किया गया और पाण्डेय डीह बस्ती के पास करीब 80 बोरी कोयला बरामद कर खदान परिसर में डंप किया गया।

*वहीं,*

*सिजुआ एरिया-05 के* SBC कोल डंप-16 के पास से एक बोरी (करीब 50 किलो) कोयला और एक TVS मोटरसाइकिल (JH-10-CE-0559) जब्त की गई।

*और*

*जियलगोरा एरिया-10* स्थित बरारी कोलियरी और BCCL अस्पताल के पीछे से करीब 150 बोरी अवैध कोयला बरामद हुआ। रास्ता संकीर्ण और गड्ढायुक्त होने के कारण वहां से कोयले का परिवहन संभव नहीं हो सका, जिसके चलते उसे खदान परिसर में ही डंप किया गया।

*तीन क्षेत्रों में अवैध मुहानों और एस्केप रूट पर कार्रवाई*

अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए CISF और BCCL प्रबंधन ने संयुक्त रूप से कई कार्रवाई की।

– *बरोरा एरिया-01: दामोदा माइंस के पास दामोदा बस्ती के निकट एक अवैध मुहाने की भराई की गई।*

*- कतरास एरिया-04: मोदीडीह चार नंबर बिजली घर के पास एक अवैध मुहाना भरा गया। भूमि माइंस के ऊपर पाण्डेयडीह बस्ती के पास जाने वाले एक एस्केप रूट को भी बंद किया गया।*

*- जियलगोरा एरिया-10: बरारी कोलियरी और BCCL अस्पताल के पीछे दो अवैध मुहानों की भराई की गई।*

*ड्रोन से निगरानी, 122 वाहनों की जांच*

बरोरा क्षेत्र की खदानों और पूर्व में चिह्नित संवेदनशील हॉटस्पॉट पर ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी की गई। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में नाका लगाकर 122 वाहनों की जांच की गई।

*CISF के अनुसार, भारत सरकार की* 'Zero Coal Leakage Tolerance Policy' के तहत कोयला चोरी और अवैध खनन की रोकथाम के लिए गश्त, ड्रोन सर्विलांस, QRT/SRT की तैनाती, छापेमारी और वाहन जांच अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों में BCCL प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है।

अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट