हमीरपुर। जिला मुख्यालय स्थित बिजली विभाग में महिला कर्मचारी द्वारा अधिशासी अभियंता (XEN) पर छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यालय में थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। महिला लिपिक पूजा शर्मा ने अधिशासी अभियंता मनोज विश्वकर्मा पर आए दिन कार्यालय में छेड़खानी और अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को कथित घटना से आक्रोशित महिला कर्मचारी ने कार्यालय में XEN को थप्पड़ जड़ दिए। मामले को लेकर महिला कर्मचारी ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता पूजा शर्मा के साथ महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा तिवारी ने भी आरोपी अधिशासी अभियंता के निलंबन की मांग उठाई है। वायरल प्रकरण को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सदर कोतवाली नगर पुलिस को पीड़िता से संपर्क स्थापित कर मामले की जांच तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मामला हमीरपुर सदर मुख्यालय स्थित विद्युत विभाग का है।
