मौदहा (हमीरपुर) 20 नवंबर जनगणना की तैयारियों के लिए एसडीएम ने बार एसोसिएशन मौदहा के अध्यक्ष शिवलाल पाल सहित अधिवक्ताओं को स्वगणना (स्वयं जनगणना) की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि जनगणना में स्वगणना की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी और अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारियां दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं से इस प्रक्रिया को समझने और आम लोगों को भी जागरूक करने की अपील की, जिससे जनगणना का कार्य सही और व्यवस्थित ढंग से पूरा हो सके।
बैठक में बार एसोसिएशन के महामंत्री विवेक दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष बृज किशोर त्रिवेदी, सुधाकर शर्मा, जमशेद अहमद, विवेक कुमार, शकील अहमद, संदीप प्रजापति, अजय प्रजापति, अवनीश कुमार, काजी अजमत, अनुराग यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
