मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
कंधरपुर से 11वीं का छात्र लापता, पिता ने रखा पांच हजार का इनामअलीगंज में जामा मस्जिद के सामने से बाइक चोरी, पुलिस तलाश में जुटी रिश्तेदार से मिलने गया था युवक, महज आधे घंटे में अज्ञात चोरों ने उड़ाया सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसथाना अलीगंज के ग्राम किदोना में खिड़की तोड़कर मकान में चोरीहमीरपुर :महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजाकोर विश्वविद्यालय में आईसीई2सीपीटी 2026 शुरू, पहले दिन एआई और साइबर सुरक्षा पर रहा फोकसहमीरपुर :बेतवा नदी की जलधारा में अवैध मौरंग खनन, डीएम की सख्ती और पांच लाख के जुर्माने के बाद भी नहीं थम रहा खनन, भारी मशीनों के इस्तेमाल पर उठे सवालहमीरपुर में मेट्रो सुविधा की मांग तेजपांढुरना में मध्याह्न भोजन के समूह के खाते से 39800 रुपये फर्जी तरीके से निकालने का आरोप, जांच की मांगबानसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ‘AM-8584’ गैंग का सरगना समेत 7 बदमाश गिरफ्तार 14 अवैध हथियार, 2 मैगजीन व 15 जिंदा कारतूस बरामद, 1.25 लाख के इनामी थे आरोपीकोसली में ई-पुस्तकालय लोकार्पण समारोह पर विवाद, क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जताई नाराजगीकंधरपुर से 11वीं का छात्र लापता, पिता ने रखा पांच हजार का इनामअलीगंज में जामा मस्जिद के सामने से बाइक चोरी, पुलिस तलाश में जुटी रिश्तेदार से मिलने गया था युवक, महज आधे घंटे में अज्ञात चोरों ने उड़ाया सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसथाना अलीगंज के ग्राम किदोना में खिड़की तोड़कर मकान में चोरीहमीरपुर :महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजाकोर विश्वविद्यालय में आईसीई2सीपीटी 2026 शुरू, पहले दिन एआई और साइबर सुरक्षा पर रहा फोकसहमीरपुर :बेतवा नदी की जलधारा में अवैध मौरंग खनन, डीएम की सख्ती और पांच लाख के जुर्माने के बाद भी नहीं थम रहा खनन, भारी मशीनों के इस्तेमाल पर उठे सवालहमीरपुर में मेट्रो सुविधा की मांग तेजपांढुरना में मध्याह्न भोजन के समूह के खाते से 39800 रुपये फर्जी तरीके से निकालने का आरोप, जांच की मांगबानसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ‘AM-8584’ गैंग का सरगना समेत 7 बदमाश गिरफ्तार 14 अवैध हथियार, 2 मैगजीन व 15 जिंदा कारतूस बरामद, 1.25 लाख के इनामी थे आरोपीकोसली में ई-पुस्तकालय लोकार्पण समारोह पर विवाद, क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जताई नाराजगी
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

आंवला नवमी पर महिलाओं ने आंवले के वृक्ष का किया विधिविधान से पूजन

सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ मंदिरों में गूंजे पूजा-पाठ के स्वर, आंवले के वृक्ष की परिक्रमा कर की सुखी जीवन की प्रार्थना.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo…

आंवला नवमी पर महिलाओं ने आंवले के वृक्ष का किया विधिविधान से पूजन
WhatsApp Facebook

सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ मंदिरों में गूंजे पूजा-पाठ के स्वर, आंवले के वृक्ष की परिक्रमा कर की सुखी जीवन की प्रार्थना….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। नगर में आंवला नवमी का पर्व धार्मिक श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के प्राचीन श्री मंगला देवीजी मंदिर, बंकनाथ अटल दरबार मंदिर, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (मान नदी तट) सहित विभिन्न प्रमुख मंदिरों में स्थित आंवले के वृक्षों का महिलाओं ने विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। महिलाओं ने आंवले के वृक्ष के समीप पहुंचकर रोली, अक्षत, पुष्प, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित कर पूजा की तथा वृक्ष की परिक्रमा लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य, खुशहाली और अखंड सौभाग्य की कामना की।

*आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास मानने की मान्यता*

सनातन धर्म में आंवला नवमी, जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है, का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर आंवले के वृक्ष की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक आंवले के वृक्ष का पूजन, परिक्रमा और दान-पुण्य करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है।

*प्रकृति और परमात्मा के प्रति कृतज्ञता का पर्व*

आंवला नवमी केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति सम्मान और उसके संरक्षण का भी संदेश देता है। भारतीय संस्कृति में वृक्षों को देवतुल्य मानकर उनकी पूजा करने की परंपरा रही है। आंवले के वृक्ष को औषधीय गुणों से भरपूर और स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। इस पर्व के माध्यम से प्रकृति और मानव जीवन के गहरे संबंध को भी दर्शाया जाता है। नगर के मंदिरों में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। पूरे वातावरण में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिकता का भाव दिखाई दिया।