मनावर, कुक्षी, धरमपुरी और गंधवानी विधानसभा क्षेत्रों के 21 मंडलों में सौंपी संगठनात्मक जिम्मेदारी…मनावर विधानसभा के पांच मंडल प्रभारी भी घोषित.. दिलीप कुमरावत सिंघाना, दिलीप राठौड़ बाकानेर मंडल प्रभारी नियुक्त….
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला धार ग्रामीण के संगठन को मजबूत बनाने और मंडल स्तर पर गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष हीरालाल ब्रजवासी ने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मंडल प्रभारियों की घोषणा की है। 18 नवंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में मनावर, कुक्षी, धरमपुरी और गंधवानी विधानसभा क्षेत्रों के कुल 21 मंडलों के प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी रवि सिंह रावत तथा भाजपा जिला प्रभारी राधेश्याम यादव के निर्देशानुसार और भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार के अनुमोदन उपरांत घोषणा की गई है।
*मनावर विधानसभा के पांच मंडलों के बनाए प्रभारी*
मनावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मनावर नगर मंडल में रवि काग (गंधवानी), मनावर ग्रामीण मंडल में कमल प्रजापत (सिंघाना), सिंघाना मंडल में दिलीप कुमरावत (मनावर), उमरबन मंडल में रंजीत धनगर (गोगावां) तथा बाकानेर मंडल में दिलीप राठौड़ (सिंघाना) को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
*कुक्षी विधानसभा के छह मंडलों की जिम्मेदारी*
कुक्षी नगर मंडल में देवेंद्र पाटीदार (पिपल्या), कुक्षी ग्रामीण मंडल में सुनील शर्मा (सुतार), निसरपुर मंडल में अशोक मिरदवाल (नालछा), बड़दा मंडल में विनोद राठौड़ (डही), लोहरी मंडल में रमेश कुशवाह (सिंघाना) तथा डही मंडल में विजय पाटीदार (कुक्षी) को जिम्मेदारी दी गई है।
*धरमपुरी और गंधवानी विधानसभा में भी नियुक्तियां*
धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के धरमपुरी मंडल में विजय सोनी (धामनोद), धामनोद मंडल में महेश पटेल (डोल-सेमल्दा), गुजरी मंडल में कृष्णा दाबड़ (धामनोद), नालछा मंडल में हेमदास बैरागी (बगड़ी) तथा बगड़ी मंडल में निरंजन वर्मा (धामनोद) को मंडल प्रभारी बनाया गया है।
इसी प्रकार गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के गंधवानी मंडल में मयूर पाटीदार (मनावर), बाग मंडल में नरेंद्र राठौड़ (टांडा), टांडा मंडल में प्रकाश शर्मा (सुतार), काकड़वदा मंडल में नंदकिशोर जायसवाल (जीराबाद) तथा जीराबाद मंडल में कमल मुकाती (सलकनपुर) को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नियुक्तियों के माध्यम से पिछड़ा वर्ग मोर्चा की मंडल स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा की गई है।
