मौदहा हमीरपुर। एक ओर जहाँ पूरा देश असत्य पर सत्य की विजय का त्यौहार विजय दशमी यानि दशहरा की खुशियाँ मना रहा है।
तो वहीं जिले के मौदहा कस्बे में भी विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो कस्बे के मोहल्ला कुम्हरौडा से होकर देवी चौराहा, गदाई, कजियाना, मथुरा मंदिर, जीजीआईसी गेट, थाना चौराहा, नेशनल चौराहा, देवी चौराहा होकर अपने गंतब्य स्थान पर पहुंचा जहां रावण का पुतला दहन किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की झाकियों के साथ रावण की झांकी भी सजाई गई थी जबकि शोभायात्रा के आगे बुण्देलखण्ड का प्रसिद्ध दिवारी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
वहीं शोभा यात्रा में सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था जबकि अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह स्वयं पूरे समय शोभायात्रा में रहकर लोगों को गाइड करते रहे जिसकी कस्बे में सराहना हो रही है।
