मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
कंधरपुर से 11वीं का छात्र लापता, पिता ने रखा पांच हजार का इनामअलीगंज में जामा मस्जिद के सामने से बाइक चोरी, पुलिस तलाश में जुटी रिश्तेदार से मिलने गया था युवक, महज आधे घंटे में अज्ञात चोरों ने उड़ाया सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसथाना अलीगंज के ग्राम किदोना में खिड़की तोड़कर मकान में चोरीहमीरपुर :महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजाकोर विश्वविद्यालय में आईसीई2सीपीटी 2026 शुरू, पहले दिन एआई और साइबर सुरक्षा पर रहा फोकसहमीरपुर :बेतवा नदी की जलधारा में अवैध मौरंग खनन, डीएम की सख्ती और पांच लाख के जुर्माने के बाद भी नहीं थम रहा खनन, भारी मशीनों के इस्तेमाल पर उठे सवालहमीरपुर में मेट्रो सुविधा की मांग तेजपांढुरना में मध्याह्न भोजन के समूह के खाते से 39800 रुपये फर्जी तरीके से निकालने का आरोप, जांच की मांगबानसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ‘AM-8584’ गैंग का सरगना समेत 7 बदमाश गिरफ्तार 14 अवैध हथियार, 2 मैगजीन व 15 जिंदा कारतूस बरामद, 1.25 लाख के इनामी थे आरोपीकोसली में ई-पुस्तकालय लोकार्पण समारोह पर विवाद, क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जताई नाराजगीकंधरपुर से 11वीं का छात्र लापता, पिता ने रखा पांच हजार का इनामअलीगंज में जामा मस्जिद के सामने से बाइक चोरी, पुलिस तलाश में जुटी रिश्तेदार से मिलने गया था युवक, महज आधे घंटे में अज्ञात चोरों ने उड़ाया सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसथाना अलीगंज के ग्राम किदोना में खिड़की तोड़कर मकान में चोरीहमीरपुर :महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजाकोर विश्वविद्यालय में आईसीई2सीपीटी 2026 शुरू, पहले दिन एआई और साइबर सुरक्षा पर रहा फोकसहमीरपुर :बेतवा नदी की जलधारा में अवैध मौरंग खनन, डीएम की सख्ती और पांच लाख के जुर्माने के बाद भी नहीं थम रहा खनन, भारी मशीनों के इस्तेमाल पर उठे सवालहमीरपुर में मेट्रो सुविधा की मांग तेजपांढुरना में मध्याह्न भोजन के समूह के खाते से 39800 रुपये फर्जी तरीके से निकालने का आरोप, जांच की मांगबानसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ‘AM-8584’ गैंग का सरगना समेत 7 बदमाश गिरफ्तार 14 अवैध हथियार, 2 मैगजीन व 15 जिंदा कारतूस बरामद, 1.25 लाख के इनामी थे आरोपीकोसली में ई-पुस्तकालय लोकार्पण समारोह पर विवाद, क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जताई नाराजगी
Pandhurnaक्राइममध्य प्रदेश

पांढुरना में मध्याह्न भोजन के समूह के खाते से 39800 रुपये फर्जी तरीके से निकालने का आरोप, जांच की मांग

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना। ओम साई राम स्वसहायता समूह ग्राम भंदारगोंदी के वर्तमान अध्यक्ष और सचिव ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पांढुरना को आवेदन…

पांढुरना में मध्याह्न भोजन के समूह के खाते से 39800 रुपये फर्जी तरीके से निकालने का आरोप, जांच की मांग
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़
पांढुरना। ओम साई राम स्वसहायता समूह ग्राम भंदारगोंदी के वर्तमान अध्यक्ष और सचिव ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पांढुरना को आवेदन देकर समूह के खाते से फर्जी तरीके से रुपये निकालने की जांच और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि समूह गांव भंदारगोंदी के प्राथमिक स्कूल में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन वितरित करता है। समूह का बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पांढुरना में है। आवेदन के अनुसार समूह की पुरानी अध्यक्ष और सचिव ने अपने पद का गलत उपयोग करते हुए चेक के माध्यम से फर्जी तरीके से समूह के खाते से राशि निकाली है। आवेदन में बताया गया है कि पहला भुगतान दिनांक 30/10/2026 को 20500 रुपये हुआ है। दूसरा भुगतान दिनांक 07/11/2026 को 19300 रुपये का हुआ है। दोनों को मिलाकर कुल राशि 39800 रुपये होती है। आवेदन में कहा गया है कि समूह ने वर्तमान में किसी को कोई पेमेंट नहीं किया है। संपूर्ण समूह की सहमति नहीं है। किसी प्रकार का कोई लेटर भी नहीं है। फिर भी दो बार पैसा निकल गया। आवेदन में यह भी कहा गया है कि समूह द्वारा बैंक को भी इस संबंध में आवेदन दे दिया गया है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। आवेदन में कहा गया है कि मध्याह्न भोजन देने के लिए समूह के पास पैसे नहीं हैं। इसकी भी तत्काल व्यवस्था करायी जावे अन्यथा समूह मध्याह्न भोजन देने में असमर्थ है। वर्तमान समूह अध्यक्ष श्रीमती राजुस ढोमने और सचिव रेखा ईरपाची द्वारा कहा गया है की हमे अफसोस है कि कल से स्कूल मे मध्याह्न भोजन हम नही दे पायेंगे। आवेदन में मांग की गई है कि इस मामले में तत्काल जांच के आदेश दिए जाएं। बैंक से चेक, हस्ताक्षर, भुगतान से जुड़े पूरे रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच कराई जावे। पुरानी अध्यक्ष और सचिव तथा चेक पाने वाले के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जावे और समूह का पूरा 39800 रुपये वापस दिलाया जावे। समूह को जांच की हर जानकारी लिखित में दी जावे। आवेदन दिनांक 19/11/2026 को दिया गया है।

इसी संबंध में समूह ने शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पांढुरना को भी आवेदन दिया है। उस आवेदन में कहा गया है कि समूह के पास इस खाते की चेक बुक नहीं है। समूह ने वर्तमान में किसी को कोई पेमेंट नहीं किया है। संपूर्ण समूह की सहमति नहीं है। किसी प्रकार का कोई लेटर भी नहीं है। फिर भी समूह के खाते से दिनांक 30/10/2026 को 20500 रुपये और दिनांक 07/11/2026 को 19300 रुपये का भुगतान हुआ है। आवेदन में उक्त दोनों भुगतानों की तत्काल जांच की जावे और समूह को पूरी जानकारी दी जावे की मांग की गई है।