मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
लोकेसन नैनपुर* संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 *नैनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर गुमशुदा लड़की को दस्तयाब किया*लोकेशन – मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 *सुबह-11 से शाम-4 बजे तक ड्यूटी-5 घंटे की मेहनत- और मानदेय सिर्फ-4 हजार रुपये*लोकेशन – मोहगांव 9399424203 *सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल- गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों में लटके ताले- मरीजों को कहां मिले इलाज*मिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारलोकेसन नैनपुर* संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 *नैनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर गुमशुदा लड़की को दस्तयाब किया*लोकेशन – मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 *सुबह-11 से शाम-4 बजे तक ड्यूटी-5 घंटे की मेहनत- और मानदेय सिर्फ-4 हजार रुपये*लोकेशन – मोहगांव 9399424203 *सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल- गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों में लटके ताले- मरीजों को कहां मिले इलाज*मिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार
Mandlaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

लोकेशन – मोहगांव 9399424203 *सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल- गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों में लटके ताले- मरीजों को कहां मिले इलाज*

लोकेशन - मोहगांव 9399424203 *सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल- गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों में लटके ताले- मरीजों को कहां मिले इलाज* *आधे से ज्यादा उप स्वास्थ्य केंद्रों के…

WhatsApp Facebook

लोकेशन – मोहगांव
9399424203

*सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल- गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों में लटके ताले- मरीजों को कहां मिले इलाज*

*आधे से ज्यादा उप स्वास्थ्य केंद्रों के समय पर नहीं खुलने की शिकायत- सीएचओ और सिस्टर की मनमानी के आरोप- दवाइयों का भी टोटा- ग्रामीण इलाज के लिए परेशान*

*सरकार का गांव- गांव बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का दावा- लेकिन मोहगांव के ग्रामीण इलाकों में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है*

*मंडला / मोहगांव-* आपको बता दे- *आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले के विकासखंड मोहगांव से ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है-* सरकार भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके *गांव के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रही हो- लेकिन मोहगांव विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों की शिकायतें* इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं- *ग्रामीणों से मिल रही शिकायतों और सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार- विकासखंड मोहगांव के आधे से अधिक उप स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित समय पर ताले लटके रहने की बात कही जा रही है- हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि ग्रामीण मरीज इलाज की उम्मीद लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं-* लेकिन वहां स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पातीं

*सीएचओ और सिस्टर की उपस्थिति पर सवाल*

उप स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ *कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) एवं स्टाफ नर्स (सिस्टर) की नियमित उपस्थिति और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं देने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं- ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप नहीं है- और यदि ये शिकायतें सही हैं-* तो यह विभागीय निगरानी और जवाबदेही पर भी बड़ा सवाल है

*दवाइयों का स्टॉक नहीं- मरीजों को राहत कैसे मिले*

मामला केवल स्वास्थ्य केंद्रों के समय पर नहीं खुलने तक सीमित नहीं बताया जा रहा है- *सूत्रों के अनुसार- कई उप स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाइयों और गोली का पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध नहीं रहता- ऐसे में सामान्य बीमारी से पीड़ित ग्रामीणों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है- सवाल यह है कि जब गांव के स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी और दवाइयां* ही उपलब्ध नहीं होंगी- तो ग्रामीणों को समय पर उपचार कैसे मिलेगा

*सरकारी योजनाओं का लाभ आखिर किसे मिल रहा है*

ग्रामीण क्षेत्रों में *मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य- टीकाकरण- प्राथमिक उपचार और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर होती है- लेकिन यदि स्वास्थ्य केंद्र ही नियमित रूप से संचालित नहीं होंगे- तो इन योजनाओं* का लाभ जरूरतमंद ग्रामीणों तक कैसे पहुंचेगा

*सबसे बड़ा सवाल उन गरीब और आदिवासी परिवारों का है- जिन्हें छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है*

*अब स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से सीधे सवाल*

*मोहगांव विकासखंड के कितने उप स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं*

*क्या सभी उप स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित समय पर खुल रहे हैं*

*स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ सीएचओ एवं सिस्टर की उपस्थिति की नियमित जांच होती है*

*किन स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं है*

*लापरवाही की शिकायत मिलने पर अब तक कितने कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है*

*जांच होगी या शिकायतें फाइलों में ही दफन रहेंगी*

अब जरूरत केवल *कागजी दावों की नहीं- बल्कि धरातल पर जांच और जवाबदेही तय करने की है- स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मोहगांव विकासखंड के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति सामने लानी चाहिए- कर्मचारियों की उपस्थिति- दवाइयों के स्टॉक और स्वास्थ्य सेवाओं* की उपलब्धता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

*क्योंकि सवाल सिर्फ स्वास्थ्य केंद्रों के दरवाजों पर लटके तालों का नहीं है- सवाल उन ग्रामीणों की जिंदगी और स्वास्थ्य का है- जो सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के भरोसे बैठे हैं*

*बडा सवाल है- आखिर मोहगांव के ग्रामीणों को गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा कब मिलेगी*

*न्यूज रिपोर्टर- सत्येन्द्र तिवारी