मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
लोकेसन नैनपुर* संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 *नैनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर गुमशुदा लड़की को दस्तयाब किया*लोकेशन – मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 *सुबह-11 से शाम-4 बजे तक ड्यूटी-5 घंटे की मेहनत- और मानदेय सिर्फ-4 हजार रुपये*लोकेशन – मोहगांव 9399424203 *सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल- गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों में लटके ताले- मरीजों को कहां मिले इलाज*मिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारलोकेसन नैनपुर* संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 *नैनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर गुमशुदा लड़की को दस्तयाब किया*लोकेशन – मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 *सुबह-11 से शाम-4 बजे तक ड्यूटी-5 घंटे की मेहनत- और मानदेय सिर्फ-4 हजार रुपये*लोकेशन – मोहगांव 9399424203 *सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल- गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों में लटके ताले- मरीजों को कहां मिले इलाज*मिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार
Mandlaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

लोकेशन – मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 *सुबह-11 से शाम-4 बजे तक ड्यूटी-5 घंटे की मेहनत- और मानदेय सिर्फ-4 हजार रुपये*

लोकेशन - मंडला संवाददाता - सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 *सुबह-11 से शाम-4 बजे तक ड्यूटी-5 घंटे की मेहनत- और मानदेय सिर्फ-4 हजार रुपये* *4 हजार रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर खोला…

लोकेशन – मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 *सुबह-11 से शाम-4 बजे तक ड्यूटी-5 घंटे की मेहनत- और मानदेय सिर्फ-4 हजार रुपये*
WhatsApp Facebook

लोकेशन – मंडला
संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी
9399424203

*सुबह-11 से शाम-4 बजे तक ड्यूटी-5 घंटे की मेहनत- और मानदेय सिर्फ-4 हजार रुपये*

*4 हजार रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा बकाया भुगतान करो- मेहनत का सम्मान करो*

*मंडला-* आपको बता दे कि- *बच्चों की थाली में भोजन पहुंचाने वाले करीब-4 हजार रसोइयों की मेहनत का मूल्य महज- 4 हजार रुपये महीना- वह भी समय पर नहीं- महीनों तक मानदेय अटका रहने और वर्षों से काम कर रहे रसोइयों को हटाने की कार्रवाई से नाराज रसोइयों एवं मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) संचालक समूहों ने* अब अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर आवाज बुलंद की है- *रसोईया एवं एमडीएम संचालक समूह उत्थान संघ समिति- मध्यप्रदेश के बैनर तले जिले के रसोइयों और संचालक समूहों ने कलेक्टर मंडला- जिला पंचायत सीईओ- मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश और मानव अधिकार आयोग* मित्र मंडला को अलग- अलग ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है

*5 घंटे काम-4 हजार रुपये मानदेय- फिर भी भुगतान में देर*

*संघ संयोजक पी.डी. खैरवार एवं अध्यक्ष कुंवर सिंह मरकाम ने बताया कि मंडला जिले में लगभग-4 हजार रसोइये वर्षों से बच्चों के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं- सुबह- 11 से शाम- 4 बजे तक काम करने के बावजूद उन्हें केवल-4 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है- इतनी कम राशि में परिवार चलाना मुश्किल है और ऊपर से भुगतान भी समय पर नहीं होता*

*जून का काम कराया- लेकिन-5-6 साल से नहीं मिला मानदेय*

संघ ने आरोप लगाया कि *जून माह में करीब-15 दिन काम कराने के बावजूद पिछले-5- 6 वर्षों से उसका मानदेय नहीं दिया जा रहा है- वर्तमान सत्र में भी जुलाई माह के अलावा भुगतान लंबित है- कई जगह जुलाई का भुगतान भी नहीं हुआ- अधिकारियों द्वारा सीडिंग और डीबीटी की समस्या बताई जा रही है- संघ ने हर महीने भुगतान की निश्चित तारीख तय करने और जून* सहित पूरा बकाया तत्काल देने की मांग की है

*वर्षों से सेवा दे रहे रसोइयों को हटाने पर रोक लगे*

रसोइयों को नियमों का *हवाला देकर काम से हटाने की कार्रवाई पर भी संघ ने नाराजगी जताई है- मांग की गई है कि वर्षों से काम कर रहे रसोइयों को बाहर न किया जाए और- 62 वर्ष की आयु तक काम पर बनाए रखा जाए- साथ ही सम्मानजनक मानदेय- नियमित रोजगार- बीमा- स्वास्थ्य सुविधाएं* और सामाजिक सुरक्षा दी जाए

*एमडीएम समूहों की भी सुनो सरकार- महीनों से लागत राशि अटकी*

मध्यान्ह भोजन संचालित करने वाले *समूहों ने बताया कि लागत राशि का भुगतान कई- कई महीनों तक नहीं होता- हाल ही में केवल दो माह की राशि मिली है- जबकि अभी भी करीब ढाई माह का भुगतान बकाया है- इससे भोजन व्यवस्था चलाने वाले समूह कर्ज और आर्थिक दबाव में हैं-* समूहों ने हर महीने अग्रिम भुगतान की मांग की है

*35 रुपये लागत राशि और-200 ग्राम खाद्यान्न की मांग*

बढ़ती महंगाई को देखते हुए *एमडीएम संचालक समूहों ने प्रति छात्र प्रतिदिन लागत राशि बढ़ाकर कम से कम-35 रुपये करने और-200 ग्राम खाद्यान्न देने की मांग रखी है- समूह सदस्यों के लिए उचित भत्ता अथवा सपोर्ट* राशि देने की मांग भी उठाई गई है

*रसोईघरों में बुनियादी सुविधाएं भी नहीं*

*ज्ञापन में सभी रसोईघरों में बिजली- स्वच्छ पानी- अग्निशामक यंत्र और समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की गई है- ताकि रसोइये सुरक्षित वातावरण में भोजन तैयार कर सकें*

*अब सरकार से सवाल- मेहनत का सम्मान और भुगतान कब*

एक तरफ हजारों *रसोइये कम मानदेय में बच्चों के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं- तो दूसरी तरफ एमडीएम संचालक समूह भुगतान की देरी और महंगाई से जूझ रहे हैं- ऐसे में सवाल है कि बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाने वाले इन रसोइयों और समूहों को आखिर कब राहत मिलेगी- क्या सरकार लंबित भुगतान- रोजगार की सुरक्षा और लागत राशि* बढ़ाने पर ठोस निर्णय लेगी।

उपस्थित सदस्य*कुंवर सिंह मरकाम- संयोजक पी.डी. खैरवार- सुरेश बघेल- रमेश मरावी- गंगोत्री विश्वकर्मा- गायत्री पड़वार- जयंती अहिरवार- पार्वती बैरागी- प्यारी गौठरिया- कुंती बाई- रीता- सेमकली- झीटो बाई- सवनी बाई- गंगा बाई- राम बाई मार्को एवं धनसिंह नरते* सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे