मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारडिंडोरी के कबड्डी खिलाड़ियों का 7वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन, भोपाल में दिखाएंगे दमखमडिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने कन्या छात्रावास रयपुरा का किया औचक निरीक्षणकाशी की लंबित विकास परियोजनाओं का जल्द होगा लोकार्पण- मंडलायुक्तमिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारडिंडोरी के कबड्डी खिलाड़ियों का 7वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन, भोपाल में दिखाएंगे दमखमडिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने कन्या छात्रावास रयपुरा का किया औचक निरीक्षणकाशी की लंबित विकास परियोजनाओं का जल्द होगा लोकार्पण- मंडलायुक्त
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

दिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी

डिंडौरी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास…

दिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी
WhatsApp Facebook

डिंडौरी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास डिंडौरी में दिव्यांग बच्चों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती शशिकांता वैश्य के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार पटेल के निर्देशन में 14 से 20 नवंबर तक विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दीपिका तारन ने बच्चों को दिव्यांग व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके संरक्षण के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने चलने-फिरने में असमर्थ, श्रवण एवं वाक् बाधित तथा दृष्टिबाधित दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों और शासन द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं एवं जनकल्याणकारी प्रावधानों के बारे में बताया। साथ ही किसी भी प्रकार की विधिक सहायता एवं परामर्श प्राप्त करने के लिए निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई।

शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों को न्याय तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं का लाभ दिलाना रहा। इस दौरान सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई।

कार्यक्रम में डीपीसी श्री अमित गोलिया, छात्रावास स्टाफ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।