मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मनावर, आस्था और उल्लास के साथ हुआ रावण दहनअहंकार के रावण का दहन कब होगा?मां हरसिद्धि की नगरी सिंघाना में अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलनसात माह बाद भी अधूरा RDSS का काम, गुलाटी में हादसों को न्योता दे रहे खुले गड्ढे और कमजोर पोलहमीरपुर :विकास भवन में मिलीं खामियां, डीएम ने जताई नाराजगीपुलिस शहीद दिवस पर एसपी ऑपरेशन्स जम्मू मोहन शर्मा ने किया रक्तदान जम्मू: राजेश कुमार जेके पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) में एसपीपूंछ में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि पूंछ, 21 अक्टूबर (विशेष संवाददाता): पुलिस ग्राउंड पूंछ में बुधवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पूरी soहमीरपुर :पिपरौंदा में फायरिंग से दहशत, दो घायल, देवी पंडाल के कार्यक्रम से लौट रहे अधेड़ पर गोली चलाने का आरोप, एक की हालत गंभीर होने पर रेफरहमीरपुर :विशाल शोभायात्रा के बाद हुआ रावण दहन,अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल रहा मौजूदपंडरिया के दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, श्रीराम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेशजय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मनावर, आस्था और उल्लास के साथ हुआ रावण दहनअहंकार के रावण का दहन कब होगा?मां हरसिद्धि की नगरी सिंघाना में अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलनसात माह बाद भी अधूरा RDSS का काम, गुलाटी में हादसों को न्योता दे रहे खुले गड्ढे और कमजोर पोलहमीरपुर :विकास भवन में मिलीं खामियां, डीएम ने जताई नाराजगीपुलिस शहीद दिवस पर एसपी ऑपरेशन्स जम्मू मोहन शर्मा ने किया रक्तदान जम्मू: राजेश कुमार जेके पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) में एसपीपूंछ में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि पूंछ, 21 अक्टूबर (विशेष संवाददाता): पुलिस ग्राउंड पूंछ में बुधवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पूरी soहमीरपुर :पिपरौंदा में फायरिंग से दहशत, दो घायल, देवी पंडाल के कार्यक्रम से लौट रहे अधेड़ पर गोली चलाने का आरोप, एक की हालत गंभीर होने पर रेफरहमीरपुर :विशाल शोभायात्रा के बाद हुआ रावण दहन,अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल रहा मौजूदपंडरिया के दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, श्रीराम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश
Kabeerdhamछत्तीसगढ़धार्मिक

पंडरिया के दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, श्रीराम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

पंडरिया। विजयादशमी के अवसर पर पंडरिया में माँ महामाया दुर्गा उत्सव समिति द्वारा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडरिया…

पंडरिया के दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, श्रीराम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश
WhatsApp Facebook

पंडरिया। विजयादशमी के अवसर पर पंडरिया में माँ महामाया दुर्गा उत्सव समिति द्वारा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए समिति के सदस्यों और नगरवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

उत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका श्वेता महिमा दास और गायक नवीन साहू ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि विजयादशमी हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती है। प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, कर्तव्य, मर्यादा और जनकल्याण का उदाहरण है। उन्होंने सिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और सिद्धांतों का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार और नकारात्मक विचारों को समाप्त करने का अवसर भी है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण कर परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दिया जा सकता है। हमारी सांस्कृतिक परंपराएं सामाजिक एकता, आपसी सम्मान और सभी वर्गों के कल्याण की भावना को मजबूत करती हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विकास कार्यों से बदल रही पंडरिया विधानसभा की तस्वीर

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा की जनता की सेवा और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण, वनांचल क्षेत्रों तक सुविधाओं का विस्तार और विभिन्न अधोसंरचना परियोजनाओं पर काम हो रहा है। क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने के साथ ही आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार सुशासन, जनहित और विकास को प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गिनाईं उपलब्धियां

भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए निःशुल्क बस सेवा संचालित की जा रही है। वहीं, लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 'भावना दीदी की साइंस पाठशाला' के जरिए शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को ड्रोन, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक से जुड़ी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में संचालित आठ निःशुल्क एंबुलेंस सेवाओं से जरूरतमंदों को आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता मिल रही है। इसके अलावा मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

विधायक ने कहा कि ये सभी सेवाएं जनता के विश्वास और उनके प्रति समर्पण का प्रतीक हैं। जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है, इसलिए क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर काम करना उनका दायित्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित के कार्यों और विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

दशहरा उत्सव में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।