मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर25 सितंबर को होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित काव्यांजलिचकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो**बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*गहरवार के मंदिर से भगवान निकले नगर भ्रमण पर, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत*बरेली के ग्राम मुंडिया अहमदनगर दिशा इंटर कालेज का सांसद ने किया निरीक्षणशैक्षणिक परिवेश को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक*खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण , सोयाबीन तेल सहित दाल, दूध एवं पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगेप्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से प्रेरित होकर युवाओं ने किया श्रमदानविश्व कीर्तिमान का प्रयास: 25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर25 सितंबर को होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित काव्यांजलिचकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो**बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*गहरवार के मंदिर से भगवान निकले नगर भ्रमण पर, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत*बरेली के ग्राम मुंडिया अहमदनगर दिशा इंटर कालेज का सांसद ने किया निरीक्षणशैक्षणिक परिवेश को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक*खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण , सोयाबीन तेल सहित दाल, दूध एवं पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगेप्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से प्रेरित होकर युवाओं ने किया श्रमदानविश्व कीर्तिमान का प्रयास: 25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
Surajpurछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर

सेवा संकल्प अभियान में आयुर्वेद से स्वस्थ कल का संदेश स्वास्थ्य जांच, औषधीय पौधों की प्रदर्शनी और विद्यार्थियों के विचारों से मिला स्वस्थ जीवनशैली का संदेश सूरजपुर/23 सितम्बर…

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर
WhatsApp Facebook

सेवा संकल्प अभियान में आयुर्वेद से स्वस्थ कल का संदेश

स्वास्थ्य जांच, औषधीय पौधों की प्रदर्शनी और विद्यार्थियों के विचारों से मिला स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

सूरजपुर/23 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद विषय पर एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता शिविर पुराना जिला चिकित्सालय स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में विविध गतिविधियां आयोजित की गई। शिविर में पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच के साथ आयुर्वेद उपचार तथा स्वस्थ्य जीवनशैली के संबंध में जानकारी साझा की। कार्यक्रम में लगाई गई औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। स्कूली विद्यार्थियों ने भी आयुर्वेद और स्वास्थ्य के विषय पर अपने विचार रखे।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा कि आयुर्वेद हमारे पूर्वजों से मिली ज्ञान परंपरा है। पहले लोग अपने आसपास उपलब्ध जड़ी-बूटियों और औषधीय पौधों के बारे में जानते थे तथा उनके उपयोग से जुड़ा अनुभव एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाते थे। आज आवश्यकता है कि इस परंपरागत ज्ञान को समझा जाए, औषधीय पौधों का संरक्षण करते हुए और उनके उपयोग के संबंध में शोध को बढ़ावा दिया जाए। विधायक श्री मरावी ने कहा कि वनांचल में औषधीय पौधों की उपलब्धता आयुर्वेद के अध्ययन और जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण है। लोगों को यह जानकारी मिलनी चाहिए कि उनके आसपास पाए जाने वाले पौधों का औषधीय महत्व क्या है और उनका सुरक्षित उपयोग किस प्रकार किया जाता है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा लगाए जा रहे शिविर स्वास्थ्य सेवाओं और जानकारी को आम लोगों तक पहुंचाने का माध्यम हैं। ऐसे प्रयासों से दूरस्थ अंचलों के लोगों को भी स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का अवसर मिलता है।

रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद संबंधी जागरूकता को दूरस्थ अंचलों तक पहुंचाना उपयोगी पहल है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद दिवस का उद्देश्य केवल एक दिन कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति निरंतर जागरूक करना भी है। आयुष शिविरों के माध्यम से जो सामान्य दिनों में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के लिए आगे नहीं आ पाते, ऐसे नागरिक भी जांच और परामर्श प्राप्त कर सकते हैं,

पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद एक प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो स्वस्थ दिनचर्या और रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करती है। उन्होंने आयुष सेवाओं की पहुंच ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति समय रहते सजग होना आवश्यक है। जब लोगों को अपनी जीवनशैली, खानपान और नियमित स्वास्थ्य जांच के बारे में सही जानकारी मिलती है, तो वे अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख पाते हैं। श्री राम कृपाल साहू ने कहा कि आयुर्वेद और योग के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के विषय में जागरूक रहने और आयुष विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।

वरिष्ठ नागरिक श्री मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाजहित से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा हैं। आयुर्वेद दिवस पर लगा यह शिविर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ हमारी परंपरागत चिकित्सा पद्धति के बारे में जानने का अवसर दे रहा है। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों के बारे में जानकारी और आयुर्वेद के प्रति जागरूकता गांवों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से शिविर में मिली जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों से भी साझा करने का आग्रह किया।

शिविर में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विचार रखें। स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे लोगों की शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। चिकित्सकों ने जांच के आधार पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया और आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित कीं। शिविर में उपलब्ध जांच सुविधाओं का लोगों ने लाभ लिया।
औषधीय पौधों की प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद में प्रयुक्त वनस्पतियों के बारे में जानने का अवसर मिला। प्रदर्शनी ने विशेष रूप से विद्यार्थियों की रुचि जगाई। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतें अपनाने का संदेश दिया। उनकी भागीदारी ने जनजागरूकता कार्यक्रम को नई पीढ़ी से भी जोड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य जांच, उपचार संबंधी परामर्श ,लोगों को आयुर्वेद के बारे में जानने, औषधीय पौधों की जानकारी लेने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति संत सिंह,, श्री अजय अग्रवाल, श्री संत सिंह, श्री शशिकांत गर्ग, श्री प्रमोद तायल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, आयुष अधिकारी डॉ. अबुल फैज, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।