

हमीरपुर से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिला अध्यक्ष रामबाबू वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को मेरठ में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मेरठ में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता ललिता गौतम हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

पार्टी ने एसएसपी अवनीश पांडेय की बर्खास्तगी, पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच तथा पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की। ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाने की भी मांग की गई।इस दौरान जिला अध्यक्ष रामबाबू वर्मा के साथ संदीप वाल्मीकि,अनिकेत सूर्यवंशी,सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार, विनय चंद्र कुशवाहा, कृष्ण जादव, भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं आजाद समाज पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
