A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर पांच लोग गंभीर घायल दो लोग लोहिया अस्पताल रेफर

अमृतपुर फर्रुखाबाद : राजेपुर थाना क्षेत्र मोहद्दीपुर के निकट दो बाइकों के आमने-सामने हुई टक्कर पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल 108 एंबुलेंस चालक ने घायलों को राजेपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। लाला राम पुत्र रामस्वरूप उम्र 40 वर्ष निवासी नसोईया कलान संजीव पुत्र लालाराम उम्र 22 साल फर्रुखाबाद की तरफ से अपने घर कलान जा रहे थे । वहीं मोहद्दीपुर गांव के निकट ही अमृतपुर की तरफ से आ रहे संतोष पुत्र शिवपाल उम्र 40 वर्ष निवासी अमृतपुर उनकी पत्नी ज्योति उनका पुत्र 5 वर्षीय बाइक से फर्रुखाबाद शादी के कपड़े बाजार करने जा रहे थे । आमने-सामने मोहद्दीपुर गांव के निकट टक्कर हो गई जिससे पांच लोग गंभीर रूप से बाइक सवार घायल हो गए मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस चालक ने घायलों को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया डाक्टर अमित वर्मा ने लालाराम को जिला लोहिया अस्पताल रिफर किया गया सजीव की हालत गंभीर होने पर जिला लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!