A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

अम्बेडकरनगर: महिला थाने नहीं आया कोई भी फरियादी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर

जिले के सभी 19 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 105 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने बसखारी व एएसपी पूर्वी श्यामदेव ने आलापुर थाने में पहुंचकर फरियादियों की सुनवाई की।इस बीच बसखारी में 18 शिकायतों में एक, अकबरपुर कोतवाली में तीन में दो, सम्मनपुर में तीन में एक, इब्राहिमपुर में दो में एक, हंसवर में पांच में दो, जलालपुर में नौ में चार शिकायतों का निस्तारण हुआ।

इसके अलावा महरुआ में एक, अहिरौली में पांच, भीटी में आठ, राजेसुल्तानपुर में पांच, जहांगीरगंज में आठ, आलापुर में 10, मालीपुर में पांच, कटका में चार, जैतपुर में दो, टांडा में दो, अलीगंज में दो, बेवाना में पांच शिकायतें आईं। इनमें किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। महिला थाने में कोई भी फरियादी नहीं आया।

Related Articles
Show More
Back to top button