A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :पुराने कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

कुरारा/हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के पड़ुई गांव में सोमवार को एक पुराने कुएं से 21 वर्षीय युवती का सड़ा-गला शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

मृतका की पहचान पड़ुई गांव निवासी रामकेश निषाद की 21 वर्षीय पुत्री सरस्वती के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सरस्वती 14 मार्च से घर से लापता थी, जिसके बाद परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था। सोमवार दोपहर मृतका के भाई ओमनारायण ने थाना पुलिस को सूचना दी कि गांव में रामस्वरूप के दरवाजे के पास स्थित पुराने कुएं से तेज दुर्गंध आ रही है।

सूचना पर कुरारा थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद कुएं से शव बाहर निकाला गया। शव की हालत काफी खराब होने के कारण मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!