A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेमहाराष्ट्र

नागपुर

वेदर मशीन के सेंसर की खराबी की वजह से ऐसा होना बताया गया

शुक्रवार 30 मई को नागपुर का तापमान अचानक से 56 डीग्री होने की खबर मिलने लगी। नागपुर का तापमान 45 डीग्री होने पर नगरवासियो का हाल बेहाल है ऐसे मे अचानक से 56 डीग्री की खबर सुनकर सब बेचैन से होने लगे। मौसम विभाग की ओर से पीडीकेवी के अलावा शहर के अलग जगहो पर ऑटोमोटिव मौसम स्टेशन लगाए गए है। जिसमे इलेक्ट्रॉनिक सेंसर लगे होते है। जो तापमान की सही रिकार्डिंग कर जानकारी प्रदान करते है। 30 मई को तापमान पीडीकेवी मे 56 डीग्री दर्ज हो गया। जबकि पूरे देश मे इतना तापमान कही नही है। रामदासपेठ मे लगे वेदर स्टेशन ने 30 मई को नागपुर का तापमान 54-56 डीग्री दर्शाया। खबर फैलने पर लोगो मे भय उत्पन्न होने लगा। इससे पूर्व दिल्ली मे भी 52 डीग्री रिकार्ड किया गया था। यही हालात यहां हुआ। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया कि वेदर स्टेशन के मशीन के सेंसर मे गडबड़ी आ जाने से ऐसा हुआ। फिलहाल प्रादेशिक मौसम केंद्र को बंद कर दिया गया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!