A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरायपाली : कबीर बरिहा का जन्मदिन दाऊगुडी आँगनबाड़ी केंद्र मे धूमधाम से मनाया गया

जिला ब्यूरो सुरेंद्र श्रीवास की रिपोर्ट अखंड भारत न्यूज महासमुंद

 

महासमुंद/सरायपाली :- महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखण्ड के आँगनबाड़ी केंद्र दाऊगुडी मे कबीर बरिहा का जन्मदिन मनाया गया कबीर बरिहा के जन्म दिवस पर केंद्र मे सभी बच्चों द्वारा मिलकर केक काटा गया । सभी ने मिलकर कबीर बरिहा को उपहार दिया । उपहार पाकर खुशी से खिल उठा और कबीर बरिहा ने सभी का आभार ब्यक्त किया । आँगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पूर्णिमा नायक ने कबीर बरिहा के जन्मदिन पर उसकी दीर्घायु की कामना की और कहा की जन्मदिन एक ऐसा विशेष अवसर है जिसका सभी को पूरा वर्ष बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी इस दिन को खास ढंग से मनाते हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह बच्चों का आँगनबाड़ी मे जन्मदिन मनाने का उद्देश्य बच्चों में एक-दूसरे के प्रति स्नेह संबंधों को प्रगाढ़ करना है। मिलजुल कर कार्य करने व पर्व मनाने से बचपन से ही बच्चों में सहयोग की भावना का विकास होता है। बच्चे हमें मैत्री एवं सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से सभी आदर एवं सम्मान देना सीखते है ।

Related Articles

आँगनबाड़ी में बच्चों के जन्मदिन मनाने का तरीका यह है कि आप नियमों और संस्कृति का ध्यान रखते हुए बच्चों की पसंद की कोई मज़ेदार गतिविधि कर सकते हैं, जैसे खेल, कहानी सुनाना, या एक साथ मिलकर कुछ बनाना। इसके अलावा, यह बच्चों को यह महसूस कराने का एक अच्छा अवसर होता है कि उन्हें प्यार और महत्व दिया जाता है, जो उनके विकास के लिए ज़रूरी है ।

 

 

 

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!