
विश्व जल दिवस पर जन अभियान परिषद द्वारा कार्यशाला आयोजित, जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर दिनांक 22 मार्च को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ तथा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू /एमएसडब्ल्यू की कक्षाओं में आयोजित किया गया।

कार्यशाला में अतिथि के रूप में सहायक सचिव राजना से श्री अर्जुन पराड़कर उपस्थित रहे, जिन्होंने जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण की शुरुआत स्वयं से करने का संदेश दिया। उन्होंने दैनिक जीवन में जल के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण हेतु व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया।
विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों की सफाई, संरक्षण एवं जल संचयन के कार्यों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सामूहिक प्रयासों से ही जल संकट की समस्या का समाधान संभव है।

कार्यक्रम में सीएम इंटर्न नेहा बागड़े ने जल संरक्षण के व्यावहारिक उपायों पर प्रकाश डालते हुए अपने परिसर में सोख्ता गड्डा बनाने का सुझाव दिया, जिससे जल संचयन को बढ़ावा मिल सके। इसके साथ ही कार्यशाला में सीएमसीएलडीपी के छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।