मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद औरैया में चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय में काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन नारायणपुर के कवि इशांक पोरवाल नेकिया काव्य पाठ तालिया से गूंजा पांडाल

जनपद औरैया में चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय में काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन नारायणपुर के कवि इशांक पोरवाल नेकिया काव्य पाठ तालिया से गूंजा पांडाल
WhatsApp Facebook

औरैया साहित्य मंच की मासिक भव्य काव्य गोष्ठी में गूंजा कविता का स्वर
औरैया। औरैया साहित्य मंच, औरैया के तत्वावधान में रविवार को चौ. वि. सिंह भारतीय बालिका इंटर कॉलेज, औरैया में मासिक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय आंजनेय शाह अवस्थी जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आदरणीय श्री प्रदीप चतुर्वेदी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय मुखिया पंडित जी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात कवि ईशांक पोरवाल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर साहित्यिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन कवि निर्मल कुमार पाण्डेय जी ने किया।
काव्य गोष्ठी में राष्ट्रीय कवि अजय शुक्ल ‘अंजाम’ जी, कवि अनिरुद्ध त्रिपाठी, कवयित्री श्रीमती गीता चतुर्वेदी, कवि डॉ. गोविंद द्विवेदी, कवि डॉ. गुरु प्रताप वर्मा जी, कवि मिथुन मिश्रा, कवि कृष्ण कुमार ‘कृष्णा’, कवि योगेश दीक्षित, कवि गोपाल पांडेय, कवि विपिन राजपूत, कवि अभिषेक तिवारी ‘तंदुरुस्त’, कवि माधवेन्द्र प्रताप ‘प्रत्यूस’, कवि एवं गजलकार विवेकराज ‘बेदर्द’, कवि प्रशांत अवस्थी ‘प्रखर’ सहित अनेक कवियों ने अपनी सशक्त एवं भावपूर्ण रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रेम, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाओं एवं जीवन के विविध रंगों को शब्दों में पिरोया। एक के बाद एक शानदार काव्य प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। उपस्थित श्रोताओं ने कवियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनाओं की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर साहित्यप्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने साहित्य, कविता और संस्कृति के प्रति लोगों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कवियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।