A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुरना में भाजपा ST मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, रामेश्वर कवडेती बने जिलाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ सहित सभी भाजपाईयों ने दी बधाई

पांढुरना में भाजपा ST मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, रामेश्वर कवडेती बने ST मोर्चा जिलाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ सहित सभी भाजपाईयों ने दी बधाई

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए रामेश्वर कवडेती को पांढुर्णा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और पूरे जिले में खुशी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, प्रदेश ST मोर्चा अध्यक्ष द्वारा सोमवार देर शाम जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें पांढुर्णा जिले की कमान रामेश्वर कवडेती को सौंपी गई। इस घोषणा के साथ ही लंबे समय से चल रही चर्चाओं और कयासों पर पूर्ण विराम लग गया।


भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने फोन पर श्री कवडेती से चर्चा कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी के लक्ष्यों को आगे बढ़ाएंगे।
रामेश्वर कवडेती की नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। पार्टी नेतृत्व ने उनके जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्य, संगठनात्मक अनुभव और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि कवडेती के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्राप्त होगी। उनकी कार्यशैली और समाज के बीच मजबूत पकड़ से पार्टी को आगामी समय में लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles


भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की आशा व्यक्त की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!