मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: DMF फंड में ₹1000 करोड़ की अनियमितता का आरोप AAP ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

सिंगरौली: DMF फंड में ₹1000 करोड़ की अनियमितता का आरोप AAP ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
WhatsApp Facebook

सिंगरौली: DMF फंड में ₹1000 करोड़ की अनियमितता का आरोप AAP ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

सिंगरौली के अधिकारों से खिलवाड़ का आरोप, राशि वापसी और तकनीकी ऑडिट की मांग।

सिंगरौली : आम आदमी पार्टी ने जिला खनिज प्रतिष्ठान (DMF) फंड के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश सोनी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पिछले पांच वर्षों में सिंगरौली जिले के DMF फंड से 1000 करोड़ रुपये नियमों के विपरीत अन्य जिलों में स्थानांतरित किए गए, जबकि जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों की मूलभूत समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं।

ज्ञापन के साथ पार्टी नेताओं ने सरकारी अभिलेखों एवं विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्टों की प्रतियां भी संलग्न करते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच की मांग की है।आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन में मांग की है कि सिंगरौली से अन्य जिलों को हस्तांतरित की गई करीब 1000 करोड़ रुपये की राशि को पुनः जिले के DMF खाते में जमा कराया जाए।

पार्टी का दावा है कि यह राशि विभिन्न जिलों में स्थानांतरित की गई, जबकि सिंगरौली के खनन प्रभावित क्षेत्रों में अब भी बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है।प्रदेश सचिव राजेश सोनी ने कहा कि सिंगरौली प्रदेश और देश के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला जिला है। कोयला खनन और औद्योगिक – गतिविधियों के कारण यहां के लोग प्रदूषण, विस्थापन, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और सड़क दुर्घटनाओं जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में DMF फंड का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के हितों की अनदेखी करते हुए बड़ी राशि अन्य जिलों में भेज दी गई जिससे स्थानीय विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।

पार्टी ने पिछले पांच वर्षों में DMF मद से स्वीकृत एवं संचालित सभी कार्यों का स्वतंत्र भौतिक एवं तकनीकी ऑडिट कराने की मांग की है। साथ ही यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो जिले के ग्रामीण, आदिवासी, युवा और आम नागरिकों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय का व्यापक घेराव किया जाएगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि सिंगरौली के अधिकारों और संसाधनों की रक्षा के लिए जनआंदोलन चलाया जाएगा।

Oplus_131072

(पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज)